Motorola Edge+ में हो सकता है 108 मेगापिक्सल कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले

Motorola Edge+ फोन में डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट और लेज़र ऑटोफोकस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी शामिल होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 मार्च 2020 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge+ में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • मोटोरोला एज+ हैंडसेट में एंड्रॉयड 10 दिए जाने की उम्मीद
  • 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प के साथ आ सकता है मोटोरोला एज+

Motorola Edge+ के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद

Motorola Edge+ फोन Lenovo की स्वामित्व वाली कंपनी Motorola का नेक्स्ट-जनरेशन फ्लैगशिप फोन है। लॉन्च से पहले फोन से जुड़े लीक और रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सामने आए हैं। लेटेस्ट रेंडर्स ने मोटोरोला फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा है। इन तस्वीरों से फोन के कर्व्ड डिस्प्ले पैनल के साथ होल-पंच डिज़ाइन के बारे में पता चला है। इन रेंडर्स में मोटोरोला एज+ के बैक पैनल में स्थित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है। मोटोरोला एज+ फोन को पिछले महीने बर्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के चलते इस इवेंट को रद्द कर दिया गया। संभावना है कि मोटोरोला आने वाले दिनों में ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के जरिए इस फोन से पर्दा उठा दे।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ रेंडर्स साझा किए हैं जो कथित तौर पर Motorola Edge+ के हैं। इन रेंडर्स से फोन के डिज़ाइन की झलक मिलती है और इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होने का भी पता चलता है। प्रतीत होता है कि फोन में डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और लेज़र ऑटोफोकस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी शामिल होगा। इसके अलावा रेंडर्स से फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की पुष्टि होती है।
Advertisement

फोन के बैक पैनल में दो अलग रंगों के साथ ग्रेडिएंट फिनिश है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, सिम ट्रे और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर दो डॉट्स भी दिखे, जो शायद नॉयज़ कैंसिलेशन और स्टीरियो ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए दिया गया है।

फ्रंट पैनल की बात करें तो मोटोरोला एज+ में कर्व्ड डुअल-एज डिस्प्ले के साथ होल-पंच डिस्प्ले हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया  जा सकता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प होने का पता चला है व यह आउट ऑफ बॉक्स  एंड्रॉयड 10 पर चल सकता है। इसमें 5,170 एमएएच की बैटरी भी शामिल होगी।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स का दावा था कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, हाल ही की एक रिपोर्ट में स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर की उपलब्धता की बात की गई थी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.