Motorola Edge+ स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Motorola Edge+ के ऊपरी बायीं ओर एक छोटे होल-पंच कटआउट के साथ एक घुमावदार वाटरफॉल डिस्प्ले देखा गया है।

Motorola Edge+ स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Motorola Edge+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Motorola Edge+ कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन बताया जा रहा है
  • फोन के रेंडर में वाटरफॉल डिस्प्ले और बेहद छोटा होल-पंच कटआउट देखा गया है
  • मोटोरोला एज+ के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिला है
विज्ञापन
Motorola Edge+, कथित तौर पर कंपनी का फ्लैगशिप फोन, वापस समाचार में है और इस बार इसके रेंडर ऑनलाइन देखे गए हैं। आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन की लेटेस्ट तस्वीरों में होल-पंच डिज़ाइन के साथ घुमावदार एज वाला डिस्प्ले देखा गया है। इससे पहले मोटोरोला एज+ के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए थे, जिनमें फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 5,170 एचएमएच की बैटरी शामिल होने की जानकारी मिली थी। लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला अभी तक आधिकारिक तौर पर मोटोरोला एज+ के लॉन्च के बारे में किसी प्रकार की घोषणा करने से बच रही है।

नए रेंडर टिपस्टर OneLeaks के साथ साझेदारी के साथ Pricebaba द्वारा साझा किए गए हैं। रेंडर्स में फोन के ऊपरी बायीं ओर एक छोटे होल-पंच कटआउट के साथ एक घुमावदार वाटरफॉल डिस्प्ले देखा गया है। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि Motorola Edge+ का होल-पंच अन्य स्मार्टफोन में शामिल होल-पंच के मुकाबले काफी छोटा है। फोन के पीछे की तरफ बायें कोने में, डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है।

मोटोरोला एज+ के कथित रेंडर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिखाई नहीं देता है, इसलिए यह माना जा सकता है कि फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक फ्रेम के ऊपर देखा जा सकता है। सिम कार्ड ट्रे, नॉयस-कैंसलिंग माइक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, और स्पीकर ग्रिल को स्मार्टफोन के निचले भाग में देखा जा सकता है।

पिछले महीने, एक टिपस्टर ने मोटोरोला एज+ के साथ दो और मोटोरोला फोन लॉन्च करने की जानकारी दी थी। लीक में बताया गया था कि Motorola One Mid और मोटोरोला G8 Power Lite पर भी काम चल रहा है और ये दोनों फोन मोटोरोला एज+ के साथ लॉन्च हो सकते हैं।

पिछले लीक ने सुझाव दिया गया था कि Motorola Edge+ 8 जीबी और 12 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। कहा जा रहा है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 5,170 एमएएच बैटरी होगी। इसके अलावा स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। सबसे अधिक संभावना है कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम कुछ बदलावों के साथ स्टॉक अनुभव के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »