फोन में चमचमाता डिस्प्ले होगा। 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला AMOLED पैनल इसमें लगा है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Edge 70 Neo पुराने मॉडल से कई अपग्रेड्स लेकर आ रहा है।
Motorola Edge 70 Neo का लॉन्च भारत में आज होने जा रहा है। लेटेस्ट मोटोरोला फोन एक मिडरेंज डिवाइस के तौर पर मार्केट में कंपनी पेश कर सकती है। फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं। Flipkart पर फोन लॉन्च होने जा रहा है। इसके अंदर पुराने मॉडल से कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे। जिसमें इसकी बड़ी स्क्रीन भी शामिल है। फोन के अंदर 7000mAh की विशाल बैटरी होगी। आइए जानते हैं Motorola Edge 70 Neo के लॉन्च से अभी तक की सभी खास बातें।
Motorola Edge 70 Neo Launch India Today
Motorola Edge 70 Neo आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इसके अलावा फोन कंपनी की अधिकारिक भारतीय वेबसाइट Motorola.in पर भी लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। कयास है कि फोन 30 हजार रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है।
Motorola Edge 70 Neo Features, Specifications
Motorola Edge 70 Neo पुराने मॉडल से कई अपग्रेड्स लेकर आ रहा है। जिसमें सबसे पहले इसका डिस्प्ले है। फोन के अंदर कंपनी ने डिस्प्ले साइज 6.8 इंच का कर दिया है। यह बड़ी स्क्रीन वाला फोन होगा। कॉम्पेक्ट फोन चाहने वालों को यह निराश कर सकता है। फोन में चमचमाता डिस्प्ले होगा। 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला AMOLED पैनल इसमें लगा है।
फोन में कंपनी ने प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट इस्तेमाल किया है। इसके साथ में 12GB तक रैम मिल सकती है। फोन में बैटरी कैपिसिटी भी बढ़ाई गई है। यह फोन 7000mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के अंदर 50 MP का Sony LYT-710 कैमरा दिया गया है जो कि इसका मुख्य कैमरा है। साथ में 2MP का मैक्रो कैमरा होगा। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलने वाला है।
फोन में 7000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। फोन की मोटाई 8.49mm बताई जा रही है। जबकि इसका वजन 204 ग्राम के करीब हो सकता है। चार्जिंग के लिए फोन में USB-C पोर्ट का सपोर्ट होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें