Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत

फोन में 6.8 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि AMOLED पैनल है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है।

Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Flipkart

Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच Extreme AMOLED डिस्प्ले है जो कि Super HD रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिल जाता है।
  • इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है।
  • फोन के अंदर कंपनी ने वाटर टच फीचर भी दिया है।
विज्ञापन

Motorola Edge 70 Neo को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.8 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि AMOLED पैनल है। यह Super HD रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा देखने को मिलता है, वहीं सेटअप में तीन कैमरा मौजूद हैं। फोन के अंदर 7000mAh की बैटरी लगी है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह फोन एक मजबूत बॉडी के साथ आता है। आइए जानते हैं Motorola Edge 70 Neo की भारत में कीमत, और कौन से इसमें अन्य खास फीचर्स। 

Motorola Edge 70 Neo Price in India

Motorola Edge 70 Neo को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को कंपनी ने 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। फोन चार रंगों में उतारा गया है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी। 

Motorola Edge 70 Neo Specifications, Features

Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। फोन में Extreme AMOLED डिस्प्ले है जो कि Super HD यानी 2772 x 1272 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 450ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। फोन HDR10 और HDR10+ को सपोर्ट करता है। यह 100% DCI-P3 कलर स्पेस कवरेज करता है। 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट यहां बताया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है। पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स की है। फोन के अंदर कंपनी ने वाटर टच फीचर भी दिया है। यानी गीले हाथों से भी टच स्क्रीन को चलाया जा सकेगा। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है। कंपनी फोन के साथ 3 OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कहती है।

फोन को कंपनी ने मजबूती के साथ कई तरह से सुरक्षा प्रदान की है। सबसे पहले डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिल जाता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए कंपनी ने IP64 रेट किया है। इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है जो इसे मिलिट्री ग्रेड की मजबूती प्रदान करता है। 

कैमरा की ओर चलें तो फोन में रियर साइड में तीन कैमरा वाला सेटअप है। फोन का मेन कैमरा 50MP का है जो OIS सपोर्ट से लैस है। इसमें Sony LYTIA 710 सेंसर मिलता है। अपर्चर f/1.8 है। मेन कैमरा 30fps पर 4K UHD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता  है। वहीं, 60fps पर FHD वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। दूसरा कैमरा 2MP का मैक्रो विजन कैमरा है। f/2.4 अपर्चर इसमें दिया गया है। तीसरा कैमरा डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

बैटरी कैपिसिटी 7000mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 45W TurboPower वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। फोन 7.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसमें बाईपास चार्जिंग फीचर भी है। कंपनी बॉक्स के साथ ही TurboPower 45W चार्जर दे रही है। कहा गया है कि इसकी मदद से 85 मिनट के अंदर फोन 100% चार्ज हो सकता है। वहीं, इसमें 53 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। 

साउंड के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। फोन में Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। यह Hi-Res Audio भी वायर्ड मोड में सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोफोन मौजूद हैं। चार्जिंग USB Type-C पोर्ट के हवाले है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, NFC, Wi-Fi 802.11, Wi-Fi 6E, Wi-Fi hotspot जैसे ऑप्शन हैं। लोकेशन सर्विसेज में GPS, AGPS, Glonass, Galileo, QZSS का सपोर्ट मिल जाता है। फोन के डाइमेंशन 162.7 X 75.7 x 8.49mm हैं, और वजन 204g बताया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »