Motorola Edge 50 Ultra ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ अगले महीने हो सकता है लॉन्च

Motorola Edge 50 Ultra को तीन कलर्स - Beige, Peach और Black में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 15:06 IST
ख़ास बातें
  • इसे कंपनी की Edge 50 सीरीज के साथ लाया जा सकता है
  • इसका डिजाइन Edge 50 Pro के समान है
  • इस स्मार्टफोन में कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 999 डॉलर का हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Edge 50 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। इसे कंपनी की Edge 50 सीरीज के साथ लाया जा सकता है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन हो सकते हैं। Motorola Edge 50 Pro के 3 अप्रैल को देश में लॉन्च की पुष्टि हुई है। हाल ही में Edge 50 Fusion को भी ऑनलाइन देखा गया था। 

Android Headlines की रिपोर्ट में बताया गया है कि Motorola Edge 50 Ultra को तीन कलर्स -  Beige, Peach और Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस रिपोर्ट में इसका डिजाइन भी दिखाया गया है। इसे चुनिंदा मार्केट्स में  Moto X50 Ultra के तौर पर पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का चीन में कंपनी ने टीजर दिया है। Motorola Edge 50 Ultra की लॉक स्क्रीन पर '3 अप्रैल' की तिथि दिख रही है। कंपनी के Edge 50 Pro को भी इस दिन लॉन्च किया जाना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Edge 50 Ultra को इस सीरीज के Pro मॉडल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इनके साथ Motorola Edge 50 Fusion भी लाया जा सकता है। 

कंपनी के Edge 50 Ultra का डिजाइन Edge 50 Pro के समान है। इसके Peach और Black कलर्स के वेरिएंट्स को फॉक्स लेदर बैक पैनल के साथ देखा गया है। इनमें ग्लॉसी फिनिश और उठा हुआ रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसका Beige वेरिएंट टेक्सचर्ड रियर पैनल के साथ है। Motorola Edge 50 Ultra का रियर कैमरा आइलैंड बैक पैनल के दाएं कोने में टॉप पर है। इसमें तीन कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश दिख रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। यह लेजर ऑटोफोकस के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

इस स्मार्टफोन में कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन हैं। इसके नीचे SIM ट्रे, USB Type-C पोर्ट, एक माइक और स्पीकर्स हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Motorola Edge 50 Ultra का प्राइस लगभग 999 डॉलर का हो सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ तीन वर्ष के OS अपग्रेड दिए जा सकते हैं। इसमें एंडॉयड 14 पर बेस्ड  Hello UI इंटरफेस हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  4. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  2. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  3. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  4. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  5. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  6. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  7. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  8. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  9. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  10. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.