Motorola Edge 50 Neo फोन सेल में हो गया इतना सस्ता! 8GB रैम, 68W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स

फोन में 6.4 इंच pOLED LTPO डिस्प्ले है, 8GB रैम, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Neo अब सेल में उपलब्ध है
  • बैंक ऑफर के माध्यम से फोन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है
  • Flipkart Axis Bank कार्ड से खरीदने पर 5% अनलिमिटिड कैश बैक है

Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच pOLED LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 Neo को कंपनी ने पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। अब इस फोन की सेल शुरू हो गई है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन में 6.4 इंच pOLED LTPO डिस्प्ले है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। फोन MediaTek Dimensity 7300 से लैस है। स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 4310mAh की बैटरी के साथ इसमें 68W टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। आइए जानते हैं इस फोन के साथ सेल ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में। 
 

Motorola Edge 50 Neo sale, discount offers

 Motorola Edge 50 Neo को कंपनी ने 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये में पेश किया है। लेकिन कंपनी फेस्टिवल ऑफर के तहत इस पर डिस्काउंट भी दे रही है। Axis Bank और IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फोन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। Axis Bank और IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड पर फोन 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। 

Flipkart पर बिग बिलियन डेज सेल के तहत फोन डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। फोन को Flipkart Axis Bank Credit Card के माध्यम से खरीदने पर 5% अनलिमिटिड कैश बैक ऑफर है। फोन को Nautical Blue, Latte, Grisaille और Poinciana जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है।
 

Motorola Edge 50 Neo Specifications

Motorola Edge 50 Neo में 6.4 इंच का pOLED LTPO डिस्प्ले है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में 2.5GHz ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। जिसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज की पेअरिंग है। स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 50 Neo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP68 रेटिंग दी गई है। साथ ही इसे MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB-C पोर्ट दिया गया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable performance
  • Long software support
  • Good display
  • Excellent primary camera
  • Fast charging
  • Wireless charging support
  • Bad
  • Ultrawide camera is sometimes unreliable
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • MotoHub notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.