Motorola Edge 50 Neo की कीमत लीक, Rs 40 हजार से कम में मिलेंगे तगड़े फीचर्स!

Motorola Edge 50 Neo Price : अपकमिंग मोटो स्‍मार्टफोन को 2 स्‍टोरेज कॉन्‍फ‍िगरेशन में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 17:59 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 Neo की कीमत लीक
  • फोन की लॉन्‍च डेट का नहीं हुआ है खुलासा
  • Motorola Edge 40 Neo का होगा सक्‍सेसर

लिस्टिंग से फोन के दो कलर ऑप्‍शंस- मिल्‍क और नॉटिकल ब्‍लू का खुलासा हुआ है। (पुरानी तस्‍वीर।)

Photo Credit: सांकेत‍िक तस्‍वीर

Motorola Edge 50 Neo Price : मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है। हालांकि इस फोन को लेकर ऑफ‍िशियल जानकारी अभी कम है, पर एक इटैलियन रिटेलर की लिस्टिंग से फोन की कीमत और कलर ऑप्‍शंस का अनुमान लगा है। इस लिस्टिंग को टिप्‍सटर पारस गुगलानी ने साझा किया है। उनका कहना है कि अपकमिंग मोटो स्‍मार्टफोन को 2 स्‍टोरेज कॉन्‍फ‍िगरेशन में लाया जाएगा। यह फोन 8+256 जीबी और 12+512 जीबी मॉडल में आएगा। 

टिप्‍सटर के मुताबिक, Motorola Edge 50 Neo के बेस मॉडल के दाम 425.90 यूरो (लगभग 38,828 रुपये) होंगे। टॉप वेरिएंट की कीमत 496.91 यूरो (लगभग 45,302 रुपये) होगी। 
Advertisement

इस लिस्टिंग से फोन के दो कलर ऑप्‍शंस- मिल्‍क और नॉटिकल ब्‍लू का खुलासा हुआ है। इसके अलावा एक रिपोर्ट में ग्रे और पॉनिकाना की जानकारी भी सामने आई थी। यानी कुल 4 कलर ऑप्‍शन में यह फोन आ सकता है। फोन के डिजाइन और स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर अभी कोई कन्‍फर्मेशन नहीं है। कंपनी ने इससे पहले Motorola Edge 40 Neo को लॉन्‍च किया था, उसके स्‍पेक्‍स जानकर अपकमिंग मोटो फोन की खूबियों का अनुमान लगाया जा सकता है। 
 

Motorola Edge 40 Neo Specifications

Moto Edge 40 Neo में 6.55 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें फुल एचडी प्लस रेजॉलूशन  मिलता है। फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz है। Moto Edge 40 Neo में MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G610 GPU है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB या 12GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Moto Edge 40 Neo में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में डॉल्बी एटम्स ऑडियो और मोटो स्पैटियल साउंड वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7030

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.