12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 50 5G के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

हाल ही में Motorola Edge 50 को कई सर्टिफिकेशन्स प्लेटफॉर्म की वेबसाइट्स में स्पॉट किया गया था। फोन TDRA, FCC, और EEC जैसे सर्टिफिकेशन्स प्राप्त कर चुका है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 22:02 IST
ख़ास बातें
  • 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है अपकमिंग फोन
  • यूरोप में इसकी कीमत 599 यूरो (करीब 53,700 रुपये) होने का दावा किया गया है
  • Motorola Edge 50 के इस महीने लॉन्च होने की संभावना है

Motorola Edge 50 Ultra (ऊपर तस्वीर में) को भारत में जून में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 सीरीज में Motorola Edge 50 Pro और Edge 50 Ultra के लॉन्च के बाद अब Motorola वैनिला मॉडल - Edge 50 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। यूं तो इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक डिटेल्स शेयर नहीं की गई है, लेकिन अपकमिंग Motorola स्मार्टफोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया जा चुका है, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा है। अब, एक लेटेस्ट लीक में इसकी कीमत का भी खुलासा किया गया है। Motorola Edge 50 5G में 5000mAh बैटरी और 12GB तक रैम मिलने की उम्मीद की जा रही है।

91Mobiles ने टिप्सटर सुधांसू अंबोरे के साथ मिलकर Motorola Edge 50 5G की यूरोपिय कीमत को लीक किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 यूरो (करीब 53,700 रुपये) होगी। इतना ही नहीं, इसमें यह दावा भी किया गया है कि फोन इस महीने में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। कहा गया है कि Motorola Edge 50 5G को ग्रीन, ग्रे और पीच कलर में लॉन्च किया जाएगा। अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट या किसी अन्य डिटेल्स की ओर कोई इशारा नहीं किया गया है और न ही इस बात की पुष्टि हुई है कि स्मार्टफोन भारत में आएगा या नहीं।
Advertisement

हाल ही में Motorola Edge 50 को कई सर्टिफिकेशन्स प्लेटफॉर्म की वेबसाइट्स में स्पॉट किया गया था। फोन TDRA, FCC, और EEC जैसे सर्टिफिकेशन्स प्राप्त कर चुका है। इसे मॉडल नम्बर XT2407-1 के साथ देखा गया है। FCC लिस्टिंग से मोटोरोला फोन के कुछ मेन स्पेक्स का पता चला था। इसमें 5000mAh बैटरी मिल सकती है, साथ ही फास्ट चार्जिंग फीचर भी मेंशन किया गया था, जिसके मुताबिक यह 68W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस हो सकता है। 

Moto Edge 50 फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 14-बेस्ड Hello UI पर रन करेगा। इसमें NFC सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन में कथित तौर पर WiFi 6 कनेक्टिविटी मिलेगी।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.