8GB रैम, 50MP कैमरा, 4400mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 40 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Motorola Edge 40 : फोन में 6.55 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले है, जिसमें फुल एचडी+ रेजॉलूशन, 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ सर्टिफिकेशन है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 मई 2023 20:00 IST
ख़ास बातें
  • यह डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर के साथ आता है
  • फोन में 6.55 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले है
  • इसकी कीमत यूरोपीय बाजार में 599.99 यूरो है

इस स्‍मार्टफोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है। यह 68W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Photo Credit: Motorola Europe

मोटोरोला ने उसके नए स्‍मार्टफोन ‘मोटोरोला एज 40' (Motorola Edge 40) को यूरोप, मिडिल ईस्‍ट, लैटिन अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर के साथ आता है और 8GB LPDDR4X रैम व 256GB इंटरनल स्‍टोरेज से लैस है। फोन में 6.55 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले है, जिसमें फुल एचडी+ रेजॉलूशन, 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ सर्टिफिकेशन है। इस स्‍मार्टफोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है। यह 68W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
 

Motorola Edge 40 की कीमत और उपलब्धता

मोटोरोला एज 40 की कीमत यूरोपीय बाजार में 599.99 यूरो (करीब 54,000 रुपये) है। इसे एक्लिप्स ब्लैक, लूनर ब्लू और नेबुला ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। यह फोन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में आता है। अगले कुछ दिनों में इसे यूरोप में सेल के लिए लाया जाएगा। 
 

Motorola Edge 40 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला मोटोरोला एज 40 स्‍मार्टफोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स ‘एंड्रॉयड 13' पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का पोलेड डिस्‍प्‍ले (pOLED) है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) रेजॉलूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360 Hz का टच सैंपलिंग रेट, 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन जैसी खूबियां हैं। इस फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इंटरनल स्‍टोरेज 256GB और रैम 8जीबी है। 

मोटोरोला एज 40 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। उसके अलावा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो पंच होल के अंदर है। यह स्मार्टफोन 4,400mAh की बैटरी से लैस है, जो 68W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और फेस आईडी सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस का वजन 167 ग्राम है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Immersive multimedia experience
  • Capable performance unit
  • Clean, feature-rich software
  • Wireless charging support
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras need more optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.