Motorola Edge 40 5G भारत में 50MP कैमरा, Dimensity 8020 चिप के साथ इस दिन होगा लॉन्च!

इस फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय वेरिएंट में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर आ सकता है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 8020 SoC मिलने की बात कही गई है।
  • भारतीय वेरिएंट की कीमत के बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं है।

Motorola Edge 40 5G को एक्लिप्स ब्लैक, लूनर ब्लू और नेबुला ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 40 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को इससे पहले यूरोप और अमेरिका में लॉन्च किया गया था जिसमें इसका सिंगल स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया था। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर है। इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले है जो कि एक pOLED पैनल है। लेटेस्ट अपडेट में पता चलता है कि यह फोन भारत में भी जल्द लॉन्च हो सकता है। साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानकारी सामने आई है। हम आपको विस्तार से बताते हैं। 

Motorola Edge 40 5G के बारे में लेटेस्ट लीक सामने आया है। फोन भारत में लॉन्च होने की तैयारी में बताया गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस संबंध में Twitter पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें कहा गया है कि स्मार्टफोन को मई के अंत तक भारत में पेश किया जा सकता है। इसमें 144Hz वाला 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 8020 SoC मिलने की बात कही गई है। 

Advertisement
कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में कहा गया है कि भारतीय वेरिएंट में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है। जिसमें OIS का सपोर्ट भी हो सकता है। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग फीचर भी आने की संभावना है। अगर इसके ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो यह 599.99 यूरो (लगभग 54000 रुपये) में आता है जिसमें 8 जीबी रैम और 256 स्टोरेज मिलती है। भारतीय वेरिएंट की कीमत के बारे में अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं है। 
 

Motorola Edge 40 specifications

डुअल-सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला मोटोरोला एज 40 स्‍मार्टफोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स ‘एंड्रॉयड 13' पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का पोलेड डिस्‍प्‍ले (pOLED) है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) रेजॉलूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360 Hz का टच सैंपलिंग रेट, 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन जैसी खूबियां हैं। इस फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इंटरनल स्‍टोरेज 256GB और रैम 8जीबी है। रियर में इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4,400mAh की बैटरी से लैस है, जो 68W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Immersive multimedia experience
  • Capable performance unit
  • Clean, feature-rich software
  • Wireless charging support
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras need more optimisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.