Motorola Edge 30 Pro की कीमत का खुलासा! स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर वाला सबसे सस्‍ता फोन होगा

कंपनी ने स्‍मार्टफोन की जानकारी दिए बिना 24 फरवरी के लॉन्‍च इवेंट को टीज किया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 22 फरवरी 2022 19:16 IST
ख़ास बातें
  • टिपस्टर योगेश बरार के हवाले से यह जानकारी सामने आई है
  • 25 फरवरी को इस फोन को इंडिया में लॉन्‍च किया जा सकता है
  • इसे Moto Edge X30 का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है

इस स्मार्टफोन को कई सारे बैंक कार्डों पर छूट के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है।

Photo Credit: Motorola China

मोटोरोला (Motorola) अपने नए और फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन ‘Motorola Edge 30 Pro' को इस हफ्ते इंडिया में लॉन्‍च कर सकती है। कंपनी ने स्‍मार्टफोन की जानकारी दिए बिना 24 फरवरी के लॉन्‍च इवेंट को टीज किया है। बहरहाल, ‘Motorola Edge 30 Pro' के दाम और स्‍पेसिफ‍िकेशंस ऑनलाइन सामने आए हैं। इस स्मार्टफोन को Moto Edge X30 का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है, जिसे दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। यह स्‍मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC से लैस है। एक टिपस्टर के अनुसार, ‘Motorola Edge 30 Pro' को इंडिया में इस फ्लैगशिप चिपसेट के साथ सबसे किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्‍च किया जा सकता है। इसकी तुलना Galaxy S22 सीरीज से की जाए, तो वह 72,999 रुपये से शुरू होती है। 
 

Motorola Edge 30 Pro के इंडिया में अनुमानित दाम और उपलब्‍धता 

टिपस्टर योगेश बरार का हवाला देते हुए 91Mobiles की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘Motorola Edge 30 Pro' को 25 फरवरी को इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। बॉक्‍स पर इसकी कीमत 55,999 रुपये है और फ्लिपकार्ट के जरिए यह डिवाइस 49,999 रुपये में बेची जा सकती है। इस स्मार्टफोन को कई सारे बैंक कार्डों पर छूट के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इससे फोन की कीमत और नीचे आ सकती है। 

डिवाइस की तुलना Moto Edge X30 से की जाए, तो उसे दिसंबर में चीन में 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ CNY 3,199 (लगभग 37,900 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए इसकी कीमत CNY 3,399 (लगभग 40,200 रुपये) और CNY 3,599 (लगभग 43,000 रुपये) तय की गई थी। 

मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर अभी तक Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

Motorola Edge 30 Pro के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

पिछली रिपोर्टों के अनुसार, Motorola Edge 30 Pro स्‍मार्टफोन Moto Edge X30 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। यह कंपनी की MyUX स्किन के साथ Android 12 पर चल सकता है। कहा जाता है कि यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC से पावर्ड है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट दिया गया है। गैलेक्सी S22 सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद यह इंडिया में नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला दूसरा स्मार्टफोन हो सकता है। Motorola Edge 30 Pro में 6.7 इंच का फुल-HD+ OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR+ कंटेंट सपोर्ट जैसे फीचर मिलने की उम्‍मीद है। 
बात करें कैमरों की, तो Motorola Edge 30 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। यह डिवाइस 5,000mAh की बैटरी से पैक होगी, जिसमें USB टाइप-सी पोर्ट के जरिए 68W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। मोटोरोला ने अभी तक इस फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और कीमत के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है। ऐसे में हमें लॉन्‍च इवेंट का इंतजार करना चाहिए। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.