108MP कैमरा के साथ Motorola Edge 20 सीरीज़ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge 20 स्मार्टफोन इस सीरीज़ का टॉप-एंड वेरिएंट है, जो कि स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम दी गई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 30 जुलाई 2021 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 20 स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है
  • Motorola Edge 20 Pro स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है
  • Motorola Edge 20 Lite मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस है

तीनों ही फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हैं

Motorola Edge 20 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें कंपनी ने तीन स्मार्टफोन पेश किए हैं वो हैं... Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite। जैसे कि नाम से समझ आता है कि मोटोरोला एज 20 प्रो स्मार्टफोन इस सीरीज़ का टॉप-एंड वेरिएंट है, जो कि स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम दी गई है। मोटोरोला एज 20 सीरीज़ के तीनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं, जिनका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। तीनों ही फोन की सेल अगस्त में शुरू की जाएगी।
 

Motorola Edge 20 series price

Motorola Edge 20 स्मार्टफोन की कीमत EUR 499 (लगभग 44,086 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है।  जबकि Motorola Edge 20 Pro फोन की कीमत EUR 699, (लगभग 61,755 रुपये) है, जो कि फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत है। Motorola Edge 20 Lite की बात करें, तो यह इस सीरीज़ का सबसे किफायती स्मार्टफोन है, जिसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 349 (लगभग 30,835 रुपये) है। वनीला मोटोरोला एज 20 फोन के कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको फ्रॉस्टेड ओनिक्स और फ्रॉस्टेड पर्ल कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। प्रो वेरिएंट में आपको डार्क ब्लू, व्हाइट और इंडिगो वेगन लैदर कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, लाइट वेरिएंट इलेक्ट्रिक ग्रेफाइट और लैगून ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा।
 

Motorola Edge 20 Specification

मोटोरोला एज 20 फोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच फुल-एचडी प्लस का ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, HDR10+, डीसीआई-पी3 कलर गामुट शामिल है। इसके अलावा, मोटोरोला एज 20 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए मोटो एज 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन का तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है, जिसके साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच तक की है, जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग क्षमता मौजूद है।
Advertisement
 

Motorola Edge 20 Pro Specification

मोटोरोला एज 20 प्रो स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच फुल-एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, मोटोरोला एज 20 प्रो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए मोटो एज 20 प्रो फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 50x हाइब्रिड ज़ूम शामिल है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का कैमररा दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement
 

Motorola Edge 20 Lite Specification

Motorola Edge 20 Lite फोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच का ओलेड डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का कैमररा दिया गया है।

मोटोरोला एड 20 लाइट फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 30 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Promised software updates
  • Versatile camera setup
  • IP52 rating
  • Bad
  • Average battery life
  • Low-light camera performance needs improvements
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Promised software updates for two years
  • 5X telephoto camera
  • IP52 rating
  • Bad
  • Slower charging than competition
  • Low-light camera performance needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.