Motorola Defy सीरीज़ दोबारा हो सकती है लॉन्च स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से होगी लैस: रिपोर्ट

Motorola Defy इससे पहले गूगल प्ले कॉन्सोल और गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। गीकबेंच के जरिए यह जानकारी मिली थी कि यह फोन एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा। वहीं इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट और 4 जीबी रैम मिलेगा। इसका कोडनेम लिस्टिंग में 'bathena' था।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 4 जून 2021 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Defy की जानकारी टिप्सटर ईशान अग्रवाल द्वारा दी गई है
  • फोन का सिंगल-कोर स्कोर 1,527 और मल्टी-कोर स्कोर 5,727 है
  • Motorola Defy सीरीज़ साल 2012 में लॉन्च हुई थी
Motorola Defy स्मार्टफोन कथित रूप से जल्द ही रिलॉन्च होने के लिए तैयार है। इस स्मार्टफोन को इससे पहले गूगल प्ले कॉन्सोल और गीकबेंच लिस्टिंग पर कोडनेम Motorola Athena के साथ लिस्ट देखा गया था। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Motorola Athena फोन Motorola Defy सीरीज़ के रूप में लॉन्च होगा। Motorola कंपनी एक दशक के बाद Defy सीरीज़ को रिलॉन्च करने वाली है। कंपनी ने साल 2012 में Defy XT और Defy Mini स्मार्टफोन पेश किए थे। दोनों ही स्मार्टफोन वाटर-रसिस्टेंस, स्क्रैच रसिस्टेंस और डस्ट प्रूफ थे। अटकले लगाई जा रही है कि आगामी Defy सीरीज़ में भी इस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल (@ishanagarwal24) कॉलेब्रेशन में 91Mobiles की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी जल्द ही Motorola Defy सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। अग्रवाल के अनुसार, Motorola कंपनी Defy सीरीज़ के तहत एक से ज्यादा स्मार्टफोन भारत से बाहर लॉन्च कर सकती, लेकिन इन्हें किन जगहों पर पेश किया जाएगा फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

Motorola Defy इससे पहले गूगल प्ले कॉन्सोल और गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। गीकबेंच के जरिए यह जानकारी मिली थी कि यह फोन एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा। वहीं इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट और 4 जीबी रैम मिलेगा। इसका कोडनेम लिस्टिंग में 'bathena' था। आगामी स्मार्टफोन का गीकबेंच स्कोर काफी अच्छा था इसका सिंगल कोर स्कोर 1,527 और मल्टी-कोर स्कोर 5,727 प्वाइंट्स था।

गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में दिखा था कि इस आगामी फोन का कोडनेम Athena है और यह स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ Adreno 610 जीपीयू और 4 जीबी रैम मौजूद होगी। इसके अलावा, यह फोन एचडी+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल होगा और यह Android 10 के साथ दस्तक दे सकता है। गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में मौजूद तस्वीर से इशारा मिलता है कि स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा।
Advertisement

साल 2012 में Motorola ने Defy XT और Defy Mini स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। दोनों ही स्मार्टफोन वाटर-रसिस्टेंस, स्क्रैच रसिस्टेंस और डस्ट प्रूफ थे। Defy XT में 3.7 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और वीजीए सेल्फी कैमरा मौजूद था। वहीं, दूसरी ओर Defy Mini में 3.2 इंच डिस्प्ले और 600MHz प्रोसेसर मौजूद था। फोटोग्राफी के लिए इसमें 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए वीजीए कैमरा मौजूद था। इन दोनों ही फोन में Android 2.3, 1,650mAh बैटरी और MotoSwitch UI मौजूद था।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.