Snapdragon 480+ प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी के साथ Motorola का सबसे सस्‍ता 5G फोन moto g51 लॉन्‍च

moto g51 5G को दो कलर ऑप्‍शंस- इंडिगो ब्‍लू और ब्राइट सिल्‍वर में लॉन्‍च किया गया है। इसकी सेल एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2021 12:33 IST
ख़ास बातें
  • यह मोटोरोला का इंडिया में आया सबसे सस्‍ता 5जी फोन है
  • फोन में 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है
  • बैटरी 5000एमएएच की है, जिसे चार्ज करने के लिए 20वॉट का चार्जर मिलता है

moto g51 5G में 6.8 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड मोटोरोला Motorola ने इंडिया में उसके सबसे सस्‍ते 5G स्‍मार्टफोन moto g51 5G को लॉन्‍च कर दिया है। मोटो ने बताया है कि यह एक फ्यूचर रेडी डिवाइस है, जो 12 5G बैंड्स को सपोर्ट करती है। moto g51 5G इंडिया में लॉन्‍च हुआ पहला स्‍मार्टफोन है, जिसमें क्‍वॉलकॉम के Snapdragon 480+ 5G प्रोसेसर की ताकत दी गई है। दावा है कि 480+ 5G प्रोसेसर की मदद से पिछली जेनरेशन के मुकाबले जीपीयू और सीपीयू दोनों की परफॉर्मेंस अपग्रेड होती है। खास यह भी है कि 15 हजार के सेग्‍मेंट में लॉन्‍च हुआ moto g51 5G स्‍मार्टफोन 120Hz डिस्‍प्‍ले रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 
 

moto g51 5G के भारत में दाम और उपलब्‍धता   

moto g51 5G को 14,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया है। इस कीमत में यह 4GB रैम और 64GB स्‍टोरेज वैरिएंट में आता है। moto g51 5G को दो कलर ऑप्‍शंस- इंडिगो ब्‍लू और ब्राइट सिल्‍वर में लॉन्‍च किया गया है। इसकी सेल एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।  
Advertisement
 

moto g51 5G के फीचर और स्‍पेसिफ‍िकेशंस   

moto g51 5G में 6.8 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। मोटो का कहना है कि इस डिस्‍प्‍ले के साथ यूजर को मूवीज से लेकर गेम्‍स खेलने तक बेहतरीन अनुभव मिलेगा। डिस्‍प्‍ले में क्रिस्‍प और विविड कलर उभरते हैं। 

क्‍वॉलकॉम के Snapdragon 480+ 5G प्रोसेसर के साथ इंडिया में लॉन्‍च हुआ यह पहला स्‍मार्टफोन है। पिछली जेनरेशन के मुकाबले यह प्रोसेसर दोगुना तेज है और स्‍मूद परफॉर्मेंस का भरोसा देता है। फोन 12 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। moto g51 5G में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। एसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement
 
moto g51 5G में क्‍वॉड फंक्‍शन कैमरा सिस्‍टम है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापक्सिल का है, जिसके जरिए सुपर क्लियर शॉट्स का दावा किया गया है। इसके अलावा, फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड+डेप्‍थ सेंसर है। डेडिकेटेड मैक्रो कैमरा भी दिया गया है, जो क्‍लोजअप शॉट्स में काम आएगा। 

moto g51 5G में 5000mAh की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 20W का रैपिड चार्जर बॉक्‍स में मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलती है। मोटो ने ऐड और ब्‍लोटवेयर फ्री एक्‍सपीरियंस का दावा किया है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz display
  • IP52 rating
  • Near-stock Android software
  • No bloatware or third-party apps
  • Bad
  • Average low light camera performance
  • Bulky and heavy
  • Gaming performance is not up to the mark
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.