Moto Z3 Play आज हो सकता है लॉन्च, लीक हो चुके हैं ये स्पेसिफिकेशन

Moto का आगामी Z3 Play आज लॉन्च हो सकता है। लेनोवो के अधिकार वाले मोटोरोला का बुधवार को लॉन्च इवेंट है...

Moto Z3 Play आज हो सकता है लॉन्च, लीक हो चुके हैं ये स्पेसिफिकेशन

Moto Z3 Play

विज्ञापन
Moto का आगामी Z3 Play आज लॉन्च हो सकता है। लेनोवो के अधिकार वाले मोटोरोला का बुधवार को लॉन्च इवेंट है। लेकिन मिड-रेंज वाले Moto Z3 Play को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, फोन को लेकर कई जानकारियां लीक होती रही हैं। लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में  Moto G6 और Moto G6 Play लॉन्च होने के ठीक बाद आ रहा है। भले ही  Moto Z3 Play को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं।

इससे अंदाज़ा लगा है कि  Moto Z3 Play दिखने में कैसा होगा। मोटो जी6 और मोटो ई5 लॉन्च होने के बाद से यह स्पष्ट हो गया था कि कंपनी साल 2018 में नए डिज़ाइन से लैस फोन उतारेगी। Moto Z3 Play में हम मोटो मॉड सपोर्ट की उम्मीद कर रहे हैं। जैसा कि हमने पहले बताया, मोटो ने ब्राजील में आज आयोजित होने जा रहे इवेंट का इनवाइट भेजा है। इस इवेंट में Moto Z3 Play दस्तक दे सकता है। इस महीने की शुरुआत में बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर हैंडसेट देखा गया था लिस्टिंग से Moto Z3 Play के स्पेसिफिकेशन का इशारा मिला था। कहा गया था कि Moto Z3 Play एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें काम करेगा स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। वहीं, पिछली लीक हुई जानकारी में इसके स्नैपड्रैगन 636 पर काम करने की बात कही गई थी।

बाद में लीक हुई तस्वीरों में सामने आया कि Moto Z3 Play में पतले बेज़ल, 18:9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर होने की भी चर्चा है। स्मार्टफोन के फ्रंट में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। मोटो मॉड सपोर्ट भी इसमें शामिल रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर Moto Z3 Play का डिज़ाइन  मोटो ज़ेड2 प्ले जैसा ही है। Moto Z3 Play को लेकर अफवाहें हैं कि हैंडसेट में 3200 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी और हेडफोन जैक का सपोर्ट हो सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी Moto Z3 Play में फेस रिकग्निशन और सिनेमाग्राफ सपोर्ट दे सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, moto z3 play
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »