मोटो ज़ेड2 प्ले में होगी 3000 एमएएच की बैटरी, लेनोवो ने दी जानकारी

पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें इस हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया था जो कि मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है। अब मोटोरोला की मालिक कंपनी लेनोवो ने मोटो ज़ेड2 प्ले की बैटरी क्षमता की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 22 मई 2017 11:34 IST
ख़ास बातें
  • साफ है कि मोटोरोला मोटो ज़ेड प्ले का अपग्रेड वेरिएंट इस साल लॉन्च होगा
  • लेनोवो ने मोटो ज़ेड2 प्ले की बैटरी क्षमता की पुष्टि कर दी है
  • ट्विटर हैंडल से एक यूज़र को दिए जवाब में हुआ खुलासा
इतना तो साफ है कि मोटोरोला मोटो ज़ेड प्ले का अपग्रेड वेरिएंट इस साल लॉन्च होगा। इसे मोटो ज़ेड2 प्ले के नाम से जाना जाएगा। पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें इस हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया था जो कि मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है। अब मोटोरोला की मालिक कंपनी लेनोवो ने मोटो ज़ेड2 प्ले की बैटरी क्षमता की पुष्टि कर दी है।

@AnbhuleAnant Hi Anant. Moto Z2 Play has Non-removable Li-Ion 3000 mAh battery. Auxen_Lenovo

— Lenovo (@lenovo) May 20, 2017 लेनोवो ने जानकारी दी है कि मोटो ज़ेड2 प्ले में 3000 एमएएच की बैटरी होगी। दरअसल, कंपनी के ट्विटर हैंडल से एक यूज़र को दिए जवाब में मोटो ज़ेड2 प्ले की बैटरी क्षमता की पुष्टि हुई। पिछले साल लॉन्च हुए मोटो ज़ेड प्ले की मोटाई आम हैंडसेट की तुलना में ज़्यादा थी। इसकी वजह बैटरी बताई गई थी। ऐसा लगता है कि कंपनी ने ज़्यादा मोटाई की शिकायत को गंभीरता से लिया और इस हैंडसेट में छोटी बैटरी देने का फैसला किया है। वेंचरबीट की पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ज़ेड स्मार्टफोन की मोटाई (5.19 मिलीमीटर) के करीब हो सकती है।

मोटो ज़ेड2 प्ले की लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। और इसमें पिछले फोन की तरह 5.5 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। हालांकि, फोन के इंटरनल स्पेसिफिकेशन में अपग्रेड होने का खुलासा हुआ है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू हो सकता है। मोटो ज़ेड2 प्ले में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, आने वाले मोटो ज़ेड2 प्ले में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला इमेज क्वालिटी को बढ़ाने के लिए मुख्य कैमरे के रिज़ॉल्यूशन को कम कर सकती है। मोटो ज़ेड2 प्ले में अपर्चर एफ/1.7, डुअल ऑटोफोकस पिक्सल के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। जबकि मोटो ज़ेड प्ले में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया था। मोटो ज़ेड2 प्ले को लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। जीएसएमअरिना की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन को 8 जून को लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Z2 Play
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  2. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  3. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  5. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  6. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  7. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  8. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  9. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  10. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.