Moto Z2 Play आज होगा भारत में लॉन्च

मोटोरोला ब्रांड गुरुवार को भारत में Moto Z2 Play को स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी मोटो ज़ेड2 प्ले के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी।

Moto Z2 Play आज होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
मोटोरोला ब्रांड गुरुवार को भारत में Moto Z2 Play को स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी मोटो ज़ेड2 प्ले के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी। अगर आप Motorola का यह फोन खरीदने की चाहत रखते हैं तो बता दें कि इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग भी 8 जून से शुरू होगी। आप चाहें तो यहां पर क्लिक करके इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

याद रहे कि मोटो ज़ेड2 प्ले को अमेरिका में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। भारतीय मार्केट में इसे हफ्ते अंदर उतारा जा रहा है। याद दिला दें कि अमेरिकी मार्केट में Motorola के इस हैंडसेट की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर (करीब 32,200 रुपये) है।

लॉन्च से पहले कंपनी ने मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ कंपनी ने कई ऑफर का भी ऐलान किया है।  कंपनी के मुताबिक, ग्राहक 2,000 रुपये चुकाकर मोटो ज़ेड2 प्ले के लिए एडवांस प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसके बाद बचे हुए बैलेंस को 0 प्रतिशत ब्याज़ के साथ 10 महीनों में चुकाया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ मोटो आर्मर पैक भी दे रही है। जो कि फोन की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव एक्सेसरी के साथ आएगा।
 

मोटो ज़ेड2 प्ले के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto Z2 Play एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 626 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों के पास दो विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज या 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।

कैमरे की बात करें तो मोटो ज़ेड2 प्ले में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। यह लेज़र और डुअल ऑटोफोकस लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। इसके साथ पहली बार मोटो ने डुअल सीसीटी फ्लैश दिया है। मज़ेदार बात यह है कि स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो मोटो ज़ेड प्ले की 3510 एमएएच की बैटरी की तुलना में छोटी है।

मोटो ज़ेड2 प्ले वाटर रेप्लेंट भी है और इसमें नैनो कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है। यह 5.99 मिलीमीटर मोटा है। स्मार्टफोन पुराने मोटो मॉड्स तो सपोर्ट करेगा ही, साथ में नए मॉड्स को भी जिन्हें इसके साथ लॉन्च किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Runs stock Android Nougat
  • Support for existing Moto Mods
  • Camera is quick to focus
  • Dual-tone front LED flash
  • कमियां
  • Ugly camera bump
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  2. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  3. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  4. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  5. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  6. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  7. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  8. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  9. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  10. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »