Moto Z2 Force 25 जुलाई को होगा लॉन्च, टीज़र से हुआ खुलासा

इसी महीने, लेनोवो ने 25 जुलाई को होने वाले एक मोटो लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजे थे। लेकिन इस इनवाइट में लॉन्च किए जाने वाले डिवाइस की जानकारी नही दी गई थी। अब, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इस इवेंट में मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के लेटेस्ट लॉन्च टीज़र में हैंडसेट के नाम का ज़िक्र किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जुलाई 2017 17:42 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड2 फोर्स में 6 जीबी रैम दिय जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में एक शैटरप्रूफ डिस्प्ले हो सकता है
  • मोटो ज़ेड2 फोर्स में एक क्वाडएचडी डिस्प्ले हो सकता है
इसी महीने, लेनोवो ने 25 जुलाई को होने वाले एक मोटो लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजे थे। लेकिन इस इनवाइट में लॉन्च किए जाने वाले डिवाइस की जानकारी नही दी गई थी। अब, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इस इवेंट में मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के लेटेस्ट लॉन्च टीज़र में हैंडसेट के नाम का ज़िक्र किया गया है।

एक नए इनवाइट को एंड्रॉयड सेंट्रल ने साझा किया है। कंपनी का कहना है कि, “Get ready to shatter your expectations.” इस मुहावरे को ध्यान में रखें तो यह स्पष्ट है कि कंपनी का इशारा आने वाले मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन की तरफ़ है, जिसमें अपने पिछले वेरिएंट की तरह ही, एक शैटरप्रूफ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

मोटो ज़ेड2 फोर्स को इससे पहले अंतुतू पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, एड्रेनो 540 जीपीयू और 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। हैंडसेट में (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाले क्वाडएचडी स्क्रीन और 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा हो सकता है। कैमरे की बात करें तो, मोटो ज़ेड2 फोर्स में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और आगे की तरफ एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

पिछली लीक में बताया गया था कि मोटो ज़ेड2 फोर्स में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप और डुअल एलईडी फ्लैश होगा। इसके अलावा फोन में गीगाबिट एलटीई स्पीड और मोटो मॉड्स भी होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन पिछले मोटो ज़ेड2 प्ले जैसा ही रहने की उम्मीद है।
Advertisement

संभव है कि कंपनी 25 जुलाई को होने वाले इवेंट में मोटो ज़ेड2 फोर्स के साथ मोटो ज़ेड2 भी लॉन्च करे। इससे पहले इसी इवेंट में मोटो एक्स4 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। हालांकि, कंपनी द्वारा किसी आधिकारिक पुष्टि के लिए हमें 25 जुलाई तक इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.