Moto X4 लॉन्च इवेंट के अपडेट जानें

दो रियर कैमरे वाले मोटो एक्स4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया। लॉन्च इवेंट के दौरान गैजेट्स 360 हिंदी ने आपको पल-पल का अपडेट दिया। मोटो एक्स4 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे। मोटोरोला के इस हैंडसेट की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है और महंगा वेरिएंट 22,999 रुपये का है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 नवंबर 2017 15:15 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला सोमवार को नई दिल्ली में एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है
  • मोटो एक्स4 में दो वर्चुअल असिस्टेंट हैं
  • इस हैंडसेट में एक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है
दो रियर कैमरे वाले मोटो एक्स4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया। लॉन्च इवेंट के दौरान गैजेट्स 360 हिंदी ने आपको पल-पल का अपडेट दिया। मोटो एक्स4 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे। मोटोरोला के इस हैंडसेट की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है और महंगा वेरिएंट 22,999 रुपये का है।

Moto X4 का लॉन्च इवेंट अपडेट
Advertisement
1. लॉन्च इवेंट की शुरुआत में लेनोवो इंडिया के प्रमुख सुधिन मेहता कंपनी की रणनीति के बारे में बता रहे हैं।
2. मोटोरोला के नए प्रोडक्ट को पेश कर रहे हैं कंपनी के प्रोडक्ट मार्केटिंग के जिम थिडी।
3. मोटो एक्स4 हैंडसेट सुपर ब्लैक और स्टर्लिंग ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement
4. Moto X4 के फ्रंट और रियर पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है।
5. मोटो एक्स4 में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।
6. पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे मिलेंगे। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का।
Advertisement
7. Motorola के इस फोन को मिला है आईपी68 सर्टिफिकेशन।
8. मोटो एक्स4 में है लेंडमार्क रिकग्निशन। यानी यह फोन जगहों की पहचान कर लेगा।
9. मोटो एक्स4 में है 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर।
Advertisement
10. मोटो एक्स4 में है 3000 एमएएच की बैटरी जो टर्बो चार्जिंग को करती है सपोर्ट।
11. मोटो एक्स4 के भारत में दो वेरिएंट होंगे। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज  व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज।
12. मोटो एक्स4 के 3 जीबी रैम के वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।
Advertisement
13. मोटो एक्स4 की बिक्री सोमवार मध्यरात्रि से शुरू होगी।

मोटो एक्स4 स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिए गए दो वॉयस आधारित वर्चुअल असिस्टेंट- गूगल असिस्टेंट और अमेज़न एलेक्सा। हालांकि, अभी भारत में एलेक्सा सपोर्ट नहीं मौज़ूद है। इस हैंडसेट में एक मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है और होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है।

मोटो एक्स4 एंड्ऱॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • Bad
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto, moto X4, Moto X4 mobile, Moto X4 specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.