Moto X4 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, कंपनी ने किया खुलासा

लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। मोटो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस बारे में खुलासा करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि भारत में किस नए मोटो स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 सितंबर 2017 11:49 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 को सबसे पहले आईएफएस 2017 में लॉन्च किया गया
  • इस फोन में रियर पर उभरा हुआ गोल डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • कंपनी ने अभी स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख़ का खुलासा नहीं किया है
लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। मोटो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस बारे में खुलासा करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि भारत में किस नए मोटो स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसी महीने आईएफए लॉन्च हुए Moto X4 को लॉन्च करेगी। क्योंकि कंपनी आने वाले मोटो डिवाइस के टीज़र में “xperience” हैशटैग का इस्तेमाल कर रही है। मोटो एक्स4 में दिया गया डुअल रियर कैमरा व एलेक्सा और गूगल असिस्टेंस वॉयस सपोर्ट इसकी ख़ासियत हैं। बता दें कि मोटोरोला लगातार भारत में अपने हैंडसेट पेश कर रही है। इससे पहले इसी महीने कंपनी ने अपने मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस लॉन्च किए हैं।

कंपनी ने हालांकि अपने टीज़र में मोटो एक्स4 का नाम नहीं लिया है, लेकिन स्मार्टफोन की कई तस्वीरें जारी की हैं। एक तस्वीर में जहां स्विमिंग पूल का टॉप व्यू को एक तरफ़ दो फ्लोट के साथ दिखाया गया है और इससे मोटो एक्स4 के डुअल कैमरे की तस्वीर बनती है। इसी तरह, एक दूसरे टीज़र में दो सब-डायल और एक रिम के साथ एक स्मार्टवॉच देखी जा सकती है। इसमें भी मोटो एक्स4 के दो रियर कैमरा सेटअप को देख सकते हैं जिसमें एक उभरा हुआ गोल रिंग प्रोटेक्शन है।
Advertisement

मोटोरोलाा इंडिया ने अभी तक लॉन्च की किसी तारीख़ का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लगातार आ रहे ट्वीट को देखते हुए कह सकते हैं कि कंपनी जल्द ही और टीज़र व लॉन्च की तारीख़ का खुलासा कर सकती है।

मोटो एक्स4 के स्पेसफिकेशन

मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी (1080x1920पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है।  फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। अलग-अलग बाज़ारों के हिसाब से फोन 3 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्टोरोज को 2टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।
Advertisement

मोटो एक्स4 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबेल बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है। मोटो एक्स4 एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है। लेकिन बता दें कि भारत में अभी एलेक्सा सपोर्ट मौजूद नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.