Moto X4 स्मार्टफोन अब खरीद सकते हैं यहां से भी, जानिए इसके फीचर

Moto X4 स्मार्टफोन, जो भारत में ई-कमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक रहा था। अब इसे अमेज़न इंडिया से भी खरीदा जा सकता है। बता दें कि सबसे पहले Moto X4 से पर्दा आईएफए 2017 में उठा था।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 1 मई 2018 11:07 IST

Moto X4 को यहां से खरीदने का मौका!

Moto X4 स्मार्टफोन, जो भारत में ई-कमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक रहा था। अब इसे अमेज़न इंडिया से भी खरीदा जा सकता है। बता दें कि सबसे पहले Moto X4 से पर्दा आईएफए 2017 में उठा था। भारत में Moto X4 ने दस्तक पिछले साल नवंबर में दी थी। मुख्य फीचर की बात करें तो Moto X4 में डुअल रियर कैमरे, फ्रंट फ्लैश और वाटर रेसिस्टेंस की सुविधा दी गई है। मोटो एक्स4 में अमेज़न एलेक्सा सपोर्ट भी है। लॉन्च के दौरान लेनोवो का दाना था कि Moto X4  पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर पर चलता है।

शुरुआत में Moto X4 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज में लॉन्च हुआ था। बाद में मोटोरोला ने हैंडसेट 6 जीबी रैम वेरिएंट से पर्दा उठाया। हालांकि, अमेज़न इंडिया की साइट पर पहले दो वेरिएंट ही लिस्ट किए गए हैं। 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री सिर्फ फ्लिपकार्ट और मोटो हब के ऑफलाइन स्टोर पर जारी है। कीमत की बात करें तो Moto X4  का 3 जीबी रैम वेरिएंट 20,999 रुपये का है। 4 जीबी वेरिएंट के लिए चुकाने होंगे 22,999 रुपये। स्मार्टफोन सुपर ब्लैक और स्टर्लिंग ब्लू रंग वेरिएंट में उपलब्ध है।
Advertisement


ऑफर की बात करें तो हैंडसेट अमेज़न पर ईएमआई के आधार पर खरीदा जा सकता है, जिसमें ज़ीरो प्रोसेसिंग फीस का फायदा मिलेगा। ईएमआई 1,749 रुपये से शुरू हो रही है। ध्यान रहे, ज़ीरो ईएमआई का लाभ 2 मई तक ही लिया जा सकता है। इसके अलावा 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट यहां लिया जा सकता है।
Advertisement
 

Moto X4 के स्पेसफिकेशन

मोटो एक्स4 में 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।
Advertisement

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • Bad
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.