मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन 14 सितंबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 8 सितंबर 2015 13:30 IST
मोटोरोला इंडिया ने हाल ही में भारत में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए टीज़र जारी किया था। टीज़र आने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि यह मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन होगा। अब मोटोरोला के एक्सक्लूसिव ऑनलाइन रिटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो एक्स प्ले ही है। वेबसाइट पर इस हैंडसेट के लिए अलग से पेज भी बनाया गया है।

एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, नए मोटो एक्स प्ले स्मार्टफोन के लिए बनाए गए पेज पर हैंडसेट की उपलब्धता की तारीख तक का एक काउंटडाउन बनाया गया था। हालांकि, इस पेज को बाद में हटा लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि काउंटडाउन पेज के मुताबिक मोटो एक्स प्ले 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, यानी अगले सोमवार।

रविवार को मोटोरोला इंडिया ने ट्वीट किया था, ''अब आपका फोन आपको धोखा नहीं देगा। 30 घंटे की बैटरी लाइफ वाला आपका परफेक्ट पार्टनर आ रहा है #XOMotoX" इसके साथ एक तस्वीर को भी ट्वीट किया गया। फोटो में स्मार्टफोन के बैकपैनल का ऊपरी हिस्सा दिख रहा है। जो अनोखे डिज़ाइन की ओर इशारा करता है और उसके सेंटर में मोटोरोला का लोगो भी नज़र आ रहा है।

गौर करने वाली बात है कि मोटोरोला मोटो एक्स प्ले को हाल में ज़ौबा लिस्टिंग पर देखा गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला एक्सटी1562 कोडनेम वाले हैंडसेट को टेस्टिंग के लिए भारत भेजा गया है। यह जानकारी भी सामने आई कि डिवाइस के व्हाइट कलर वाले 32जीबी वर्ज़न के 40 यूनिट और ब्लैक कलर वाले 32जीबी वर्ज़न के 40 यूनिट को भारत भेजा गया था। डिवाइस को 22,228 रुपये में लिस्ट किया गया था। साफ कर दें कि लॉन्च के वक्त डिवाइस की कीमत अलग हो सकती है। स्मार्टफोन को अमेरिका में $399 (करीब 27,000 रुपये) लॉन्च किया गया था।

आपको याद दिला दें कि हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें 3630एमएएच की बैटरी है। एक्स प्ले का रियर कैमरा 21 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। डिवाइस में 1.7गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर है और साथ में 2जीबी का रैम। स्मार्टफोन के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट हैं जिसकी शुरुआत 16जीबी से होगी। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  2. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  6. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  7. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  9. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  10. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.