मोटो एक्स (जेन 4) में होगा फिंगरप्रिंट स्कैनर और कूलिंग पाइपः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2015 16:59 IST
मोटोरोला के नेक्स्ट जेनरेशन मोटो एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च होने में अभी कई महीने का वक्त बाकी है, लेकिन इसे लेकर अफवाहों का बाज़ार अभी से गर्म है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटोरोला के मोटो एक्स का अगला जेनरेशन डिवाइस ऊर्फ मोटो एक्स (2016) एक हीट पाइप के साथ आएगा जो डिवाइस को ठंडा रखने का काम करेगा। इसमें मेटल फ्रेम डिजाइन होगा। इसके अलावा एक टिप्सटर ने जानकारी दी है कि मोटोरोला इस बार अपने स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल करेगी। मोटो एक्स का फोर्थ जेनरेशन हैंडसेट इस फ़ीचर से लैस कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

चीन की वेबसाइट टेकवेब ने दावा किया है कि अगर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के कारण डिवाइस के ज्यादा गर्म होने की शिकायत आती है तो मोटोरोला इस स्मार्टफोन में हीट पाइप का इस्तेमाल कर सकती है। लीक हुई तस्वीर में कूलिंग के लिए इस्तेमाल किए गए हीट पाइप को देखा जा सकता है। वेबसाइट ने दावा किया है कि यह तस्वीर मोटो एक्स (जेन 4) के प्रोटो टाइप की है। रिपोर्ट में सप्लाई चेन के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि इस स्मार्टफोन 2016 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा।

अगर यह दावा सही साबित होता है तो मोटोराला भी माइक्रोसॉफ्ट की लीग में शामिल हो जाएगी। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने लूमिया 950 एक्सएल स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

एक और दावा मोटोरोला के नेक्स्ट जेनरेशन मोटो एक्स हैंडसेट में फिंगरप्रिंट स्कैनर की मौजूदगी को लेकर किया गया है। अफसोस की बात यह है कि इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

इससे पहले इंटरनेट पर मोटोरोला मोटो एक्स (जेन 4) के रियर पैनल की तस्वीर लीक हुई थी। गौर करने वाली बात है कि हीट सिंक वाली तस्वीर बहुत हद तक रियर पैनल वाली फोटो से मेल खाती है।
Advertisement

याद रहे कि लेनेवो समर्थित इस कंपनी ने अपना आखिरी मोटो एक्स फ्लैगशिप हैंडसेट मोटो एक्स स्टाइल जुलाई में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.