मोटो एम स्मार्टफोन कंपनी की साइट पर लिस्ट, इसमें है 3050 एमएएच बैटरी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 नवंबर 2016 16:02 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला मोटो एम को लॉन्च से पहले साइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
  • फोन में 3050 एमएएच बैटरी है
लेनोवो द्वारा मंगलवार को चीन में लेनोवो पी2 के साथ मोटो एम स्मार्टफोन के लॉन्च करने की खबरें हैं। हालांकि, इवेंट के शुरू होने से पहले ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर मोटो एम को लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग से खुलासा होता है कि मोटोरोला मोटो एम की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,700 रुपये) है।

कंपनी की चीन की साइट पर गोल्ड कलर वेरिएंट को लिस्ट किया गया है और इसकी जानकारी सबसे पहले मायड्राइवर्स ने दी। इस फोन में भी मोटो के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही रियर पर कैमरा मॉड्यूल है। मोटो एम एक फुल मेटल यूनिबॉडी स्मार्टफोन है जिसके ऊपर व निचले किनारों पर एटीना बैंड दिये गए हैं। वॉल्यूम व पावर बटन दायीं तरफ किनारे पर हैं और नेविगेशन बटन ऑनस्क्रीन हैं। कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे फिगंरप्रिंट सेंसर होने की वजह से मोटो लोगो को डिवाइस में नीचे की तरफ दिया गया है।

इससे पहले इस स्मार्टफोन की प्रमोशनल तस्वीरें लीक हुई थीं। फोन का डिज़ाइन व बनावट पहले लीक हुई रिपोर्ट के जैसे ही हैं। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटोरोला मोटो एम में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर सीपीयू है। फोन में 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है लेकिन अभी एक्सपेंडेबल स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में पीडीएएफ और फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।
Advertisement

हालांकि फोन के अधिकतर स्पेसिफिेकेशन अब आधिकारिक हो चुके हैं लेकिन हो सकता है कि कंपनी के पास अभी भी बताने के लिए कुछ नया हो। जैसा कि हमने बताया कि लेनोवो पी2 और मोटो एम को एक इवेंट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी15

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.