मोटो एम एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

मोटो एम एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
ख़ास बातें
  • मोटो एम भारत में 13 दिसंबर को होगा लॉन्च
  • मोटो एम नवंबर में चीन में लॉन्च हुआ था
  • फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
लेनोवो भारत में 13 दिसंबर को अपना नया मोटो एम स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने मुंबई में होने वाले इवेंट के लिए इसी हफ्ते मीडिया इनवाइट भेजे थे। अब फ्लिपकार्ट ने ट्वीट कर संकेत दिए हैं कि नया मोटो एम स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

फ्लिपकार्ट ने ट्विटर पर गुरुवार को एक वीडियो टीज़र और तस्वीर पोस्ट की। इन दोनों पोस्ट में #SomethingMagnificent हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। बता दें कि मोटोरोला भी अपने मोटो एम स्मार्टफोन के लिए इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रही है।

बता दें कि मोटो एम स्मार्टफोन को नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। चीन में मोटोरोला मोटो एम को 1,999 चीनी युआन (करीब 19,700 रुपये) में पेश किया गया। भारत में भी फोन के इसी कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है। भारत में भी इस फोन के इसी कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

मोटो एम को मोटो जी4 प्लस का ही प्रीमियम वेरिएंट माना जा रहा है। इस फोन में करीब सारे स्पेसिफिकेशन जी4 प्लस जैसे हैं। लेकिन यह मेटल बॉडी का बना है और इसमें एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा भी है। मोटो जी4 प्लस की तुलना में नए मोटो एम में 3050 एमएएच की बड़ी बैटरी है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटोरोला मोटो एम में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर सीपीयू है। फोन में 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है लेकिन अभी एक्सपेंडेबल स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में पीडीएएफ और फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो चैटिंग के लिए एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी है। इस फोन में 3050 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि मोटो एम स्मार्टफोन एक डबल लेयर नैनो-कोटिंग के साथ आता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी15
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto, moto m, moto m specification, moto m price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1325 सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  5. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  6. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  7. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  9. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  10. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »