Moto G9 Power भारत में इस दिन देगा दस्तक, कंपनी ने की पुष्टि

Moto G9 Power एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2020 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Moto G9 Power फोन 8 दिसंबर दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च
  • मोटो जी9 पावर इससे पहले यूरोप में हो चुका है लॉन्च
  • मोटो जी9 पावर की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है

Moto G9 Power फोन इलेक्ट्रिक वॉयलेट और मेटालिक सेज कलर ऑप्शन में आता है

Moto G9 Power स्मार्टफोन को भारत में 8 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक कर दी है। इसके अलावा Flipkart पर इस फोन को समर्पित एक पेज लाइव किया गया है। यह फोन 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, हालांकि इस पोस्ट में स्मार्टफोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन यह फोन इससे पहले यूरोप में पेश किया जा चुका है, तो ऐसे में हमे थोड़ा बहुत अंदाजा लग ही गया है कि इस स्मार्टफोन में स्पेसिफिकेशन के रूप में क्या कुछ मिल सकता है।
 

Moto G9 Power India launch, expected price

मोटो जी9 पावर स्मार्टफोन को भारत में 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि Moto G9 Power लॉन्च के लिए किसी इवेंट का आयोजन किया जाएगा या नहीं, लेकिन इस स्मार्टफोन को आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को समर्पित एक पेज लाइव कि गया है, हालांकि इस पर फिलहाल फोन की कीमत और सेल तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

याद दिला दें, मोटो जी9 पावर फोन को यूरोप में EUR 199 (लगभग 17,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प का है। यह फोन इलेक्ट्रिक वॉयलेट और मेटालिक सेज कलर ऑप्शन में आता है।
 
 

Moto G9 Power specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो जी9 पावर एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।  
Advertisement

मोटो जी9 पावर में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

जैसे कि नाम से समझ आता है मोटो जी9 पावर की सबसे मजबूत कड़ी है इसका बैटरी बैकअप। इस फोन में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ प्राप्त होगी। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 60 घंटों तक आपको साथ देगी। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल है। यह फोन 9.66mm मोटा और 221 ग्राम भारी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.