Moto G8 Power में होगी 5,000 एमएएच बैटरी, मिला यह अहम सर्टिफिकेशन

वाई-फाई एलायंस डेटाबेस से पता चला है कि Moto G8 Power एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें 2.4जी+5जी वाई-फाई सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2019 12:25 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला की जी-सीरीज में पावर की ब्रांडिंग बड़ी बैटरी वाले फोन के लिए है
  • ‘XT2041-4' मॉडल नंबर वाले एक मोटोरोला फोन को सर्टिफाई किया गया
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल मोटो जी8 प्लस में भी हुआ है

Moto G8 Power Specifications: मोटो जी8 पावर की बैटरी क्षमता की मिली जानकारी

Moto G8 Power: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने बीते कुछ सालों मे अपनी Moto G सीरीज़ के ‘Power' मॉडल को लॉन्च किया है। कुछ ऐसा ही Moto G8 सीरीज के साथ भी होगा। खबर है कि ‘KZ50' मॉडल नेम के साथ एक Motorola फोन को यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन मिला है। यह 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है। इसके अतिरिक्त XT2041-4 मॉडल नंबर के साथ एक दूसरे स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिला है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Moto G8 Power को लॉन्च करेगी जो एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस होगा। आइए अब आपको मोटो जी8 पावर के बारे में बताते हैं।

Nashville Chatterclass की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी एफसीसी ने ‘KZ50' मॉडल नंबर के साथ एक मोटोरोला फोन को सर्टिफिकेशन दिया है  जिसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है। अब मोटोरोला की जी-सीरीज में पावर की ब्रांडिंग बड़ी बैटरी वाले फोन के लिए होती रही है। यह इशारा है कि ‘KZ50' मॉडल नंबर वाला फोन मोटो जी8 पावर के नाम से आएगा। यूएस एफसीसी के डेटाबेस से खुलासा हुआ कि फोन 157.9 मिलीमीटर लंबा होगा। इसमें 6.2 इंच या 6.3 इंच की स्क्रीन हो सकती है। लेकिन इसके रिजॉल्यूशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

वहीं, वाई-फाई एलायंस ने ‘XT2041-4' मॉडल नंबर वाले एक मोटोरोला फोन को सर्टिफाई किया है। माना जा रहा है कि यह फोन Moto G8 Power के नाम से आएगा। वाई-फाई एलायंस डेटाबेस से पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें 2.4जी+5जी वाई-फाई सपोर्ट होगा। एक्सडीए डेवलपर्स के एडिटर इन चीफ मिशाल रहमान ने ट्वीट किया है कि ‘sofia' नाम से एक स्मार्टफोन को मोटोरोला द्वारा टेस्ट किया जा रहा है। यह मोटोरोला जी8 पावर के नाम से आ सकता है।

रहमान ने अपने ट्वीट में कहा है कि टेस्ट किया जा रहा फोन एंड्रॉयड 10 से लैस होगा और एसएम6125 प्लेटफॉर्म पर चलेगा। बता दें कि SM6125 प्लेटफॉर्म क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का पार्ट नंबर है। यही प्रोसेसर 2019 में लॉन्च किए गए मोटो जी8 प्लस का हिस्सा है। इसके अलावा Moto XT2045-2 नाम से एक मोटोरोला फोन ईईसी सर्टिफिकेशन मिला है। लेकिन अभी इस फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G8 Power, Motorola KZ50, Motorola XT2041
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  12. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  16. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.