Moto G8 Power Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

दावा किया गया है कि Moto G8 Power Lite में तीन रियर कैमरे होंगे और बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 मार्च 2020 14:45 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि मोटो जी8 पावर लाइट एंड्रॉयड 10 पर चलेगा
  • 189.99 यूरो (करीब 15,250 रुपये) होगी Moto G8 Power Lite की कीमत
  • Moto G8 Power Lite को फिलहाल इटली में किया जाएगा लॉन्च
Moto G8 Power Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन एक बार फिर इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। ताज़ा लीक में किए गए दावे पुरानी रिपोर्ट्स से मेल खाते हैं। नई लीक से पता चला है कि मोटो जी8 पावर लाइट की सेल अगले महीने शुरू होगी और इसकी कीमत 189.99 यूरो (करीब 15,250 रुपये) होगी। इस बार कुछ नए स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं, जिनके बारे में अभी तक पता नहीं चला था। लीक से पता चला है कि मोटो जी8 पावर लाइट में 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन होगी और यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

इटालियन पब्लिकेशन HDblog.it ने स्पेसिफकेशन बताने के अलावा Moto G8 Power Lite की कथित तस्वीरें भी साझा की हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पता चला है कि फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर होगा। यही जानकारी गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से भी मिली थी। गूगल प्ले लिस्टिंग में 4 जीबी रैम का भी ज़िक्र था, जबकि नई लीक में मोटो जी8 पावर लाइट में 64 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी मिली है। यानी फोन का एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला हो सकता है।

पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे होंगे और बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। यही जानकारी एक रिपोर्ट से भी मिली थी।

इसके अतिरिक्त Moto G8 Power Lite में 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। सेल्फी कैमरे के वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिलेगी।
Advertisement
 

HDblog.it द्वारा साझा की गई तस्वीरों में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दायीं तरफ नज़र आ रहे हैं। सिम ट्रे बायीं तरफ है और 3.5 एमएम हेडफोन जैक टॉप पर। प्रतीत होता है कि स्पीकर ग्रिल पिछले हिस्से पर। लीक हुई तस्वीरें ब्लू ग्रेडिएंट वेरिएंट की हैं।
Advertisement

नई रिपोर्ट में यह भी दावा है कि मोटो जी8 पावर लाइट एंड्रॉयड 10 पर चलेगा, ना कि एंड्रॉयड 9 पाई पर। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में इस हैंडसेट में एंड्रॉयड पाई होने की जानकारी दी गई थी। इसकी सेल इटली में अगले महीने होगी और इसका दाम 189.99 यूरो (करीब 15,250 रुपये) होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Water-repellent design
  • Good battery life
  • Clutter-free Android experience
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • Display isn’t very bright
  • Slightly weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.