Moto G8 Plus आज होगा लॉन्च, इन स्पेसिफिकेशन से हो सकता है लैस

Moto G8 Plus में तीन रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। मोटो जी8 प्लस के साथ मोटो जी8 प्ले, मोटो जी8 और मोटो ई6 प्ले को भी लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2019 12:00 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी8 प्लस एंड्रॉयड 9 पाई के साथ उतारा जाएगा
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हो सकते हैं मोटो जी8 प्लस में
  • Moto G8 Plus 25 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से होगा लैस

Moto G8 Plus हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस

Moto G8 Plus को आज ब्राज़ील में लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन से रात 8 बजे पर्दा उठेगा। यह कंपनी के मोटो जी7 प्लस हैंडसेट का अपग्रेड है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, अतिरिक्त लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। मोटो जी8 प्लस में क्वालकॉम में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया जा सकता है।
 

Moto G8 Plus price (expected)

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मोटो जी8 प्लस (Moto G8 Plus) से भारतीय समयानुसार रात 8 बजे पर्दा उठेगा। इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इसके रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर पहले ही लीक हो चुके हैं। याद रहे कि मोटो जी7 प्लस को 299.99 यूरो में लॉन्च किया गया था। संभव है कि नए हैंडसेट की भी कीमत इसी के आसपास हो। Motorola के इस इवेंट में मोटो जी8 प्ले, मोटो जी8 और मोटो ई6 प्ले को भी लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement
 

Moto G8 Plus design (expected)

मोटो जी8 प्लस के लीक हुए रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) से पता चला है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश, वाटरड्रॉप नॉच, डिस्प्ले के निचले हिस्से पर बॉर्डर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। माना जा रहा है कि फोन में डुअल रियर स्पीकर्स, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और दायें किनारे पर वॉल्यूम व पावर बटन होंगे। फोन के ब्लू और रेड ग्रेडिएंट ग्लॉसी फिनिश के साथ आएंगे।
 

Moto G8 Plus specifications (expected)

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G8 Plus एंड्रॉयड 9 पाई के साथ उतारा जाएगा और इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Moto G8 Plus में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Advertisement

मोटो जी8 प्लस में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। हैंडसेट में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5, एलटीई, डुअल-सिम सपोर्ट, एलटीई कैट 13, डुअल बैंड वाई-फाई, एनएफसी सपोर्ट शामिल है। फोन का वजन 188 ग्राम हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.