Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ

Moto G77 Power में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जुलाई 2026 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Moto G77 Power में 50MP का मेन कैमरा है।
  • Moto G77 Power में 7000mAh की बैटरी मिलती है।
  • फोन में कंपनी ने रैम बूस्ट फीचर भी दिया है।

Moto G77 Power में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Motorola

Motorola भारत में नया Moto G77 Power लॉन्च करने जा रही है। फोन भारतीय मार्केट में 8 जुलाई को लॉन्च होने वाला है जिसके पहले कंपनी ने इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। Moto G77 Power कंपनी का पावर फोन है जिसमें 7000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स का खुलासा भी कंपनी ने विस्तार पूर्वक कर दिया है। LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं Moto G77 Power के लॉन्च से पहले सबकुछ। 

Moto G77 Power Launch, Price in India

Moto G77 Power को कंपनी ने लॉन्च से पहले अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। फोन भारत में 8 जुलाई को अधिकारिक रूप से लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन लॉन्च से तीन दिन पहले ही फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। फोन Motorola.in पर लिस्ट कर दिया गया है। Moto G77 Power की कीमत का खुलासा अभी होना बाकी है। लेकिन मुख्य फीचर्स सामने आ गए हैं। 

Advertisement

Moto G77 Power Display

Moto G77 Power में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक LCD पैनल है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। इसमें 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। कंपनी ने स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया है। 

Moto G77 Power Build Quality

Moto G77 Power को कंपनी ने कई तरह से मजबूती प्रदान की है। फोन को सबसे पहले IP64 रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से बचाती है। इसी के साथ इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है जिससे फोन की मजबूती सुनिश्चित होती है। यानी फोन गिरने और छूटने जैसी घटनाओं के लिए भी मजबूती के साथ तैयार किया गया है। 

Advertisement

Moto G77 Power Processor

Moto G77 Power में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 8GB रैम दी है जो कि LPDDR4X टाइप है। साथ में 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में कंपनी ने रैम बूस्ट फीचर भी दिया है। यह वर्चुअली एक्सपें भी की जा सकती है। माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिससे स्टोरेज भी 1 TB तक एक्सपेंड हो सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है। 

Moto G77 Power Camera

Moto G77 Power में 50MP का मेन कैमरा है जिसमें Sony LYTIA 600 लेंस लगा है। इसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर है। 

Advertisement

Moto G77 Power Battery

Moto G77 Power में 7000mAh की बैटरी मिलती है। फोन के साथ कंपनी ने 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। यह 6W रीवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार के चार्ज में 69 घंटे का बैकअप दे सकता है। 

Advertisement

Moto G77 Power Sound, Security, Connectivity

Moto G77 Power में स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। यह Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मौजूद है। फोन में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  4. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  5. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  9. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  10. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.