Moto G7 Power लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

Moto G7 Power की बिक्री भारत में आज शुरू हो जाएगी। बीते हफ्ते मोटो जी7 परिवार के साथ पेश किए गए मोटो जी7 पावर को 13,999 रुपये में पेश किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 फरवरी 2019 15:45 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम मोटो जी7 पावर एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • Moto G7 Power में होगी 5000 एमएएच की बैटरी
  • Moto G7 Power में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल

Moto G7 Power की कीमत है 13,999 रुपये

Moto G7 Power की बिक्री भारत में आज शुरू हो जाएगी। बीते हफ्ते मोटो जी7 परिवार के साथ पेश किए गए मोटो जी7 पावर को 13,999 रुपये में पेश किया गया है। Motorola का दावा है कि Moto G7 Power 60 घंटे की बैटरी लाइफ देगा। फोन मोटोरोला की टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। मोटो जी7 पावर के अन्य स्पेसिफिकेशन में 6.2 इंच 19:9 डिस्प्ले पैनल, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी शामिल हैं।
 

Moto G7 Power की भारत में कीमत

मोटो जी7 पावर के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले एक मात्र वेरिएंट का दाम 13,999 रखा गया है। स्मार्टफोन सेरामिक ब्लैक रंग में मिलता है। इसकी बिक्री आज से Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर में होगी।
Advertisement

याद रहे कि Moto G7 Power को बीते हफ्ते ब्राज़ील में Moto G7, Moto G7 Plus और Moto G7 Play के साथ लॉन्च किया गया था।
 

Moto G7 Power स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम मोटो जी7 पावर एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1570 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्मार्टफोन में मोटो डिस्प्ले फीचर है। फोन के डिस्प्ले पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है।
Advertisement

फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू दिए गए हैं। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Moto G7 Power में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

मोटो जी7 पावर के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.