Moto G7 Plus की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

Moto G7 Plus की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। बता दें कि Motorola 7 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है।

Moto G7 Plus की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

Moto G7 Plus की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

ख़ास बातें
  • मोटो जी7 प्लस में जान फूंकने के लिए होगी 3,000 एमएएच की बैटरी
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Moto G7 Plus
  • Moto G7, Moto G7 Play और Moto G7 Power भी हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola की नई Moto G7-सीरीज़ को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। मोटो जी7-सीरीज़ के अंतर्गत चार नए मॉडल को उतारा जाना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले कई बार Moto G7-सीरीज़ से संबंधित लीक रिपोर्ट और लीक तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में Moto G7 Plus की कुछ कथित लाइव इमेज़ लीक हुई हैं। लीक हुई तस्वीरों में मोटो जी7 प्लस का फ्रंट और पिछला हिस्सा नजर आ रहा है।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Moto G7 Plus स्मार्टफोन 6.24 इंच का डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Moto G7 Plus की नई लीक हुई  तस्वीरों को 91Mobiles द्वारा पब्लिश किया गया है। तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच की झलक देखने को मिल रही है। फोन के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
cs6iv20s

Photo Credit: 91Mobiles

Motorola 7 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। मीडिया इनवाइट में किसी स्मार्टफोन का नाम तो नहीं है, लेकिन इस दिन मोटो जी7 सीरीज़ को ही लॉन्च किए जाने के कयास हैं। उम्मीद है कि Motorola इस इवेंट में Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Power और Moto G7 Play को लॉन्च करेगी।
 

Moto G7 Plus स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Moto G7 Plus में 6.24 इंच की स्क्रीन होगी, मोटो जी7 की तरह। यह स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फोन के रैम, ऑपरेटिंग सिस्टम, स्टोरेज और बैटरी क्षमता मोटो जी7 वाले ही होंगे। फोन के शुरुआती वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। अन्य वेरिएंट के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन मोटो जी7 प्लस में बेहतर कैमरे दिए जाएंगे। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल (एफ/ 1.7 अपर्चर) का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2 अपर्चर) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। Moto G7 Plus में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी होगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2270 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G7 Plus, Motorola, Moto G7 Plus specifications, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »