Moto G7 में होगा वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप

Moto G7 सीरीज़ को भले ही अभी लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन ई-कॉमर्स साइट AliExpress पर Moto G7 के कवर को लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से मोटो जी7 को लेकर किए गए पुराने दावे को बल मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 20:12 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी7 को अगले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आ सकता है Moto G7
  • Moto G7 के कवर कई रंग में मिलेंगे
Moto G7 सीरीज़ को भले ही अभी लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन ई-कॉमर्स साइट AliExpress पर Moto G7 के कवर को लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग से मोटो जी7 को लेकर किए गए पुराने दावे को बल मिलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होने की पुष्टि हुई है। लिस्टिंग से मोटोरोला के इस फोन के डिज़ाइन का भी अंदाजा हुआ है जिसे Moto G7 Plus, Moto G7 Play और Moto G7 Power के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मोटोरोला के ये सभी हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेंगे। गौर करने वाली बात है कि Moto G सीरीज़ के ये फोन अगले महीने लॉन्च किए जा सकते हैं।

AliExpress की लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी TheLeaker.com द्वारा दी गई। इसमें मोटो जी7 के डिजाइन को हाइलाइट किया गया है। स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है और पिछले हिस्से पर बैटविंग मोटो लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अतिरिक्त Moto G7 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

Moto G7 के कवर कई रंग में मिलेंगे। इससे पता चला है कि फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। स्मार्टफोन में दायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन होंगे।

स्क्रीन की बात करें तो मोटो जी7 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। नॉच में सेल्फी कैमरा सेटअप है। यह ईयरपीस के साथ आएगा। AliExpress पर बेचा जा रहा Moto G7 का कवर HIXANNY ब्रांड द्वारा बेचा जा रहा है।

लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड द्वारा Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Play और Moto G7 Power को फरवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इन्हें मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से ठीक पहले लॉन्च किए जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G7 Specifications, Moto G7 Features
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.