108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Moto G सीरीज़ आज होगी भारत में लॉन्च

पिछले हफ्ते Motorola द्वारा साझा किए टीज़र्स के मुताबिक, Moto G60 और Moto G40 Fusion स्मार्टफोन्स भारत में 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, दोनों ही फोन को Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Moto G60 और Moto G40 Fusion एंड्रॉयड 11 के साथ देंगे दस्तक
  • दोनों ही Motorola फोन में मिल सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर
  • कैमरा स्पेसिफिकेशन के लिहाज से फोन में मौजूद होंगे अंतर

दोनों फोन में सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है

Moto G60 और Moto G40 Fusion स्मार्टफोन्स को भारत में आज 20 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में सामने आए टीज़र के मुताबिक, दोनों ही Motorola फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होंगे। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन में कैमरा स्पेसिफिकेशन में अंतर हो सकता है। मोटो जी60 फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस होगा, वहीं मोटो जी40 फ्यूज़न को लेकर कहा जा रहा है कि यह 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक देगा। मोटो जी60 और मोटो जी40 फ्यूज़न के भारत लॉन्च को हाल ही में Flipkart पर टीज़ किया गया था।
 

Moto G60, Moto G40 Fusion India launch date and time

पिछले हफ्ते Motorola द्वारा साझा किए टीज़र्स के मुताबिक, Moto G60 और Moto G40 Fusion स्मार्टफोन्स भारत में 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। दोनों ही फोन को Flipkart के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, फिलहाल इनकी उपलब्धता संबंधित सटीक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement
 

Moto G60 specifications

आधिकारिक टीज़र्स के मुताबिक, मोटो जी60 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा, जिसमें 6.8 इंच डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर मौजूद हो सकता है। वहीं, मोटो जी60 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमपा 108 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा व डेप्थ कैमरा शामिल होगा। इसमें एलईडी फ्लैश भी दिया जा सकता है। मोटो जी60 में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
 

Moto G60 Fusion specifications

मोटो जी60 की तरह मोटो जी40 फ्यूज़न भी एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा, जिसमें 6.8 इंच डिस्प्ले के साथ HDR10 सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं, यह फोन भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन को लेकर कहा गया है कि यह 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा, जिसमें सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display refresh rate
  • Clean software
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and unwieldy
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  2. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  3. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  4. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  5. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  6. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  7. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  8. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  9. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  10. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.