Moto G5S का नया अवतार बाज़ार में आया

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटो ने अगस्त में अपनी जी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन मोटो जी5एस लॉन्च किया था। मोटो जी5 के अपग्रेड वेरिएंट मोटो जी5एस को लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। अब कंपनी ने देश में मोटो जी5एस का नया मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट भी भारत में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2017 13:05 IST
लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटो ने अगस्त में अपनी जी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन मोटो जी5एस लॉन्च किया था। मोटो जी5 के अपग्रेड वेरिएंट मोटो जी5एस को लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड  कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। अब कंपनी ने देश में मोटो जी5एस का नया मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट भी भारत में लॉन्च कर दिया है। नए वेरिएंट में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट के जैसे ही हैं।

स्पेशल एडिशन मोटो जी5एस मिडनाइट ब्लू वेरिएंट सभी रिटेल स्टोर और मोटो हब पर उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि 14,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को 14 से 21 अक्टूबर तक दिवाली के मौके पर छूट के साथ 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा त्यौहारी सीज़न पर ईएमआई ऑफर भी है।
 

मोटो जी5एस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

मोटो जी5एस में 5.2 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है।

इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश व फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ) के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा बेस्ट शॉट, प्रोफेशनल मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, पैनोरमा, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो जैसे फ़ीचर भी हैं। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड से लैस हैं। फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है लेकिन चुनिंदा बाज़ारों में इसका डुअल सिम वेरिएंट भी पेश किया जाएगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक हैं। फोन का डाइमेंशन 150×73.5×9.5 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Easy to hold and use
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Bad
  • No notification light
  • Average low-light camera performance
  • Gets warm
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto, moto mobile, moto g5s, motot G5S specification, Moto G5S price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.