Moto G56 के रेंडर्स फिर हुए लीक, 3 रंगों का खुलासा, मिलेगी 8GB रैम, 5200mAh बैटरी!

फोन में 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मई 2025 16:14 IST
ख़ास बातें
  • इसमें तीन कलर शेड्स का खुलासा किया गया है।
  • जिसमें Black Oyster, Dazzling Blue, और Dill शेड्स शामिल होंगे।
  • फोन में 5200mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

फोन में 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले आ सकता है।

Motorola की ओर से नया स्मार्टफोन Moto G56 5G लॉन्च के लिए कथित तौर पर तैयार है। फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिसके मुताबिक इस फोन में 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले आ सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में MediaTek चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन IP69 सर्टिफिकेशन के साथ बताया गया है। फोन में 5200mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। अब लॉन्च से पहले फोन के कलर वेरिएंट्स भी लीक हो गए हैं। इसमें तीन कलर शेड्स का खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Moto G56 5G जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। फोन का कोडनेम Bogota बताया गया है। ताजा रेंडर्स में फोन तीन कलर में नजर (via) आता है जिसमें Black Oyster, Dazzling Blue, और Dill शेड्स शामिल होंगे। फोन में डुअल कैमरा नजर आ रहा है जो डिजाइन में Edge सीरीज से ही मेल खाता है। फोन में कंपनी ने हेडफोन जैक भी दिया है। हालांकि फोन का बॉटम बेजल काफी मोटा दिख रहा है। 

Moto G56 5G में कथित रूप से IP68/IP69 रेटिंग देखने को मिलेगी और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया जा सकता है। फोन में 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में MediaTek Dimensity 7060 SoC होगा जिसके साथ में 8GB तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 50MP मेन कैमरा 1/1.95 इंच Sony LYT-600 सेंसर के साथ आ सकता है। इसके साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है। फोन में में 5200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। यहां पर कंपनी 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.