Moto G53j स्मार्टफोन 4GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Moto G53j को जापान में केवल 4GB+128GB कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 34,800 जापानी येन (करीब 20,500 रुपये) है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 9 जून 2023 19:34 IST
ख़ास बातें
  • Moto G53j को जापान में लॉन्च किया गया है
  • इसमें Snapdragon 480 Plus चिपसेट और 4GB रैम मिलती है
  • फोन की जापान में कीमत 34,800 जापानी येन (करीब 20,500 रुपये) है

Moto G53j के भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है

Motorola ने जापान में Moto G53j को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन अफॉर्डेबल सेगमेंट में आता है और 120Hz डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 480 Plus चिपसेट से लैस है। इसमें 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड स्किन पर चलता है और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में सब कुछ जानते हैं।

Moto G53j को जापान में केवल 4GB+128GB कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 34,800 जापानी येन (करीब 20,500 रुपये) है। इसे इंक ब्लैक और आर्कटिक सिल्वर शेड्स में पेश किया गया है। फिलहाल इनकी भारतीय बाजार सहित अन्य किसी मार्केट में लॉन्च किए जाने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
 

जैसा कि हमने बताया, Moto G53j एक अफॉर्डेबल 5G फोन है, जो Android 13 पर बेस्ड My UX ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 6.5-इंच का IPS LCD पैनल मिलता है, जो HD+ (720 x 1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। स्मार्टफोन Snapdragon 480 Plus चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज को जोड़ा गया है।

Moto G53j में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मौजूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल किया गया है। इसके अलावा, फोन फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। डिवाइस डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC और USB-C पोर्ट शामिल हैं। फोन IP52-रेटेड है और 8.19 mm मोटा और 183 ग्राम वजनी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.