मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2017 11:57 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 और जी5 प्लस को गलती से स्पेन के रिटेलर ने लिस्ट कर दिया
  • अब, इस ऑनलाइन लिस्टिंग को वापस ले लिया गया है
  • लेनोवो, एमडब्ल्यूसी 2017 में 26 फरवरी को दोनों फोन को लॉन्च करेगी
लेनोवो के मिड रेंज मोटो जी5  और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को इसी महीने एमडबल्यूसी 2017 इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी 26 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में एक इवेंट आयोजित कर रही है। आधिकारिक लॉन्च से पहले स्पेन के एक ऑनलाइन रिटेलर ने गलती से मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की आधिकारिक तस्वीरें व प्रमोशनल मटेरियल लिस्ट कर दिया। इन तस्वीरों से इन फोन के फ़ीचर, स्पेसिफिकेशन और दूसरी जानकारी का खुलासा होता है। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि स्पेन की के-ट्रॉनिक्स ने इस लिस्टिंग को वापस ले लिया।

ताजा लीक से मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के बारे में काफी कुछ जानकारी सामने आई है। नई लीक तस्वीरों में पिछली लीक की तरह ही मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के मेटल बॉड के साथ आने का पता चला है। इन फोन के साइड पैनल में लेनोवो की ब्रांडिंग होगी। मोटो जी5 और जी5 प्लस के फ्रंट में एक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। पहले भी कई लीक में यह जानकारी सामने आई थी। वहीं प्राइमरी कैमरा रियर पर एक सर्कुलर डिज़ाइन के साथ दिया जा सकता है। जाना-पहचाना मोटो 'एम' लोगो भी रियर पर है।  

मोटो जी5 और जी5 प्लस में कई एक जैसे स्पेसिफिकेशन होंगे। इनमें फुल-एचडी स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। फोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की उम्मीद है और इसमें 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा दोनों फोन में आगे की तरफ एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 2 जीबी रैम, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और वाटर रेपेलेंट कोटिंग होगी। मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस दोनों फोन लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे।
 

मोटो जी5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। जिसकी पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई हो सकती है। फोन में 32 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2800 एमएएच बैटरी (फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ), 4जी एलटीई सपोर्ट भी मिलेगा। फोन का डाइमेंशन 144.3x73x9.5 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम होगा। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोटो जी5 की कीमत पिछले फोन से कम हो सकती है।
Advertisement

बात करें मोटो जी5 प्लस की तो इस फोन में 5.2 इंच का बड़ा फुल एचड स्क्रीन, 64 जीबी स्टोरेज, 3000 एमएएच बैटरी (टर्बो चार्जिंग के साथ), डुअल ऑटोफोकस के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4जी एलटीई जैसे फ़ीचर होंगे। फोन का डाइमेंशन  150.2x74x7.9 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम होने की उम्मीद है।
Advertisement

लीक हुए प्रमोशनल मटेरियल को एक रेडिट यूज़़र ने देखा जिसकी जानकारी सबसे पहले ड्रॉयड-लाइफ ने दी।

लेनोवो ने खुलासा किया है कि कंपनी बार्सिलोना में होने वाले एमडब्ल्यूसी के दौरान 26 फरवरी को कंपनी के इवेंट में मोटो जी5 लॉन्च के साथ मोटो जी5 भी लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.