मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के पांच ख़ास फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2017 10:45 IST
ख़ास बातें
  • मोटो के नए स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट दिया गया है
  • दोनों स्मार्टफोन मोटो डिस्प्ले के साथ आते हैं
  • इन दोनों फोन के मार्च में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है
लेनोवो ने मंगलवार को बार्सिलोना में चल रहे एमडब्ल्यूसी 2017 में  मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए।

हालांकि, मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के अधिकतर स्पेसिफिकेशन आधिकारिक लॉन्च से पहले ही लीक हो गए थे। हम आपको इन नए डिवाइस के टॉप पांच फ़ीचर के बारे में बताएंगे।


1) गूगल असिस्टेंट
मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट फ़ीचर के लिए सपोर्ट दिया गया है। गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित डिजिटल असिस्टेंट को इससे पहले सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन तक ही सीमित रखा गया था। गूगल असिस्टेंट को सवाल पूछने के दौरान सटीक जवाब देने और जानकारी को समझने की शआनदार क्षमता के चलते आलोचकों के साथ-साथ यूज़र द्वारा भी ख़ूब सराहा गया है। गूगल असिस्टेंट को ऐप्पल के सिरी का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। और समय के साथ लगातार हो रहे सुधार की वजह से माना जा रहा है कि यह आने वाले समय में और ज्यादा बेहतर होगा।
Advertisement

2) कैमरा
जहां मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है वहीं मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। कंपनी का दावा है कि प्लस वेरिएंट में अपर्चर एफ/1.7, डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल एलईडी फ्लैऐश के साथ 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ, मोटो जी5 स्मार्टफोन का रियर कैमरा पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। छोटे स्क्रीन वाले वेरिएंट में सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

3) मोटो डिस्प्ले
दोनों स्मार्टफोन कंपनी के मोटो डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिससे यूज़र अपने फोन को अनलॉक किए बिना ही नोटिफिकेशन को प्रिव्यू कर सकते हैं। यह फ़ीचर उस समय काम का साबित होता है जब यूज़र अपने डिवाइस को अनलॉक किए बिना ही अप-टू-डेट रहना चाहते हैं।
Advertisement

4) वन बटन नैव
मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन एक वन बटन नैव फ़ीचर के साथ आते हैं, जिससे यूज़र फोन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर को इस्तेमाल कर स्क्रीन के जरिए ही नेविगेट कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी ने हर बार स्क्रीन के जरिए नेविगेट करने के लिए अपने अंगूठे या उंगली को खींचे बिना फोन को ज्यादा आसानी से इस्तेमाल बनाने के लिए यह बटन दिया है।
Advertisement

5) मोटो एक्शन्स
मोटो एक्शन्स के साथ यूज़र अपने सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ीचर को सामान्य जेस्चर की मदद से बिना किसी बटन को टच किए ही पा सकते हैं। आप कैमरा ऐप को खोलने के लिए स्मार्टफोन को ट्विस्ट कर सकते हैं या फिर फ्लैश लाइट जलाने के लिए दो बार डाउन कर सकते हैं।

मोटो जी5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (करीब 14,000 रुपये) और मोटो जी5 प्लस के 2 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 229 यूरो (करीब 15,300 रुपये) है। वहीं 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 279 यूरो (करीब 19,700 रुपये) और 4 जीबी रैम/4 जीबी स्टोरेज की कीमत का अभी पता नहीं चला है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे और इनके मार्च में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • Bad
  • Heating issues
  • Average battery performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.