8GB तक रैम, 50MP कैमरा वाले Moto G45 5G की सेल शुरू, सीमित समय के लिए मिलेगी Rs 1 हजार की छूट!

Moto G45 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 19:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन Brilliant Blue, Brilliant Green और Viva Magenta कलर्स में आता है
  • इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है
  • डिस्काउंट ऑफर 10 सितंबर तक लागू होगा

Moto G45 5G की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है

Photo Credit: Motorola

Moto G45 5G को हाल ही में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 6.5-इंच डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी से लैस आता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ IP52 रेटेड बिल्ड शामिल है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने लॉन्च के समय कहा था कि इस स्मार्टफोन को बुधवार, 28 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अब, जब यह आपके खरीदने के लिए उपलब्ध है, तो ऐसे में हम आपको यहां इसकी कीमत और इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
 

Moto G45 5G price in India, offers

Moto G45 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। फोन Brilliant Blue, Brilliant Green और Viva Magenta कलर्स में आता है। इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।

कंपनी इसके ऊपर कुछ इंट्रोडक्ट्री ऑफर भी दे रही है। ग्राहक Axis और IDFC First बैंक के क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन के जरिए 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसे चुनिंदा लीडिंग बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट ऑफर 10 सितंबर तक लागू होगा।
 

Moto G45 5G specifications

Moto G45 5G एक डुअल (हाइब्रिड) सिम फोन है जो Android 14 के साथ आता है। इसमें एक बार का एंड्रॉयड अपडेट यानी एंड्रॉयड 15, और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट कंपनी देने वाली है। Moto G45 5G में 6.5 इंच एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसमें 720x1600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। फोन में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें डिस्प्ले पर Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन है।

फोन में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट है। जिसके साथ में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। साथ में LED फ्लैश भी है। फोन फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, A-GPS, LTEPP, GLONASS, Galileo, QZSS, 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट है। यह USB Type-C पोर्ट से लैस है। पानी के छीटों से बचाव के लिए इसमें IP52 रेटिंग भी दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। 
Advertisement

मोटोरोला के इस फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है। जिसके साथ में कंपनी ने 20W का चार्जर भी दिया है। फोन के डाइमेंशन 162.7x74.64x8.0mm और वजन लगभग 183 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good primary camera
  • Reliable battery life
  • Bad
  • Subpar macro camera
  • Dim LCD screen
  • Slow charging
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • Notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
  2. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
  3. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  6. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  8. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  10. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.