मोटो जी4 प्ले आज होगा भारत में लॉन्च

मोटो जी4 प्ले आज होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • मोटो जी4 प्ले की बिक्री 6 सितंबर को रात 10 बजे से शुरू होगी
  • यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • हैंडसेट में एफ/2.2 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
लेनोवो मंगलवार को भारत में अपने मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन को लॉन्च कर देगी। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। फिलहाल, कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अमेज़न इंडिया ने जानकारी दी है कि हैंडसेट की बिक्री 6 सितंबर को रात 10 बजे से शुरू होगी।

याद दिला दें कि मोटो जी4 प्ले को इसके बेहतर वेरिएंट लॉन्च किए जाने के एक दिन बाद ही पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को अमेरिका की साइट पर लिस्ट किया गया था। अमेरिका में हैंडसेट के सिंगल सिम वेरिएंट को पेश किया गया था, हालांकि भारत में डुअल सिम मॉडल को पेश किए जाने की उम्मीद है। याद रहे कि मोटो जी4 स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये है और मोटो जी4 प्लस की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है।

(जानें: मोटो जी4 प्ले बनाम मोटो जी4 बनाम मोटो जी4 प्लस)

मोटो जी4 प्ले में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इस 4जी फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो जी3 का ज्यादा बेहतर डिजाइन वाला वेरिएंट नज़र आता है।

हैंडसेट में एफ/2.2 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस है और इससे 1080 पिक्सल एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1 एलई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडसेट जैक से लैस है।

स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »