मोटो जी 4 प्ले जल्द लॉन्च होगा भारत में, कीमत हुई लीक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 5 जुलाई 2016 11:19 IST
मोटोरोला का मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, इस हैंडसेट को एक्सपोर्ट और इंपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा पर लिस्ट किया गया है। मोटोरोला मोटो जी4 प्ले को लिस्ट किए जाने की जानकारी जिस वेबसाइट ने सबसे पहले दी, उसने ही दावा किया है कि भारत में इस हैंडसेट को 8,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। लिस्टिंग में मोटो जी4 प्ले के लिए एक्सटी 1607 कोडनेम का इस्तेमाल किया गया है।

ज़ौबा लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट को हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका से भारत आयात किया गया था। मोटो एक्सटी 1607 की घोषित कीमत 6,804 रुपये है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/ एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर पर अलग होती है। लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले मोटोजी3 वेबसाइट ने दी थी।
Advertisement

मई महीने में लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने बताया था कि मोटो जी4 प्ले की बिक्री गर्मियों में शुरू होगी। इस दौरान हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया था। उम्मीद है कि कंपनी रिलीज के नज़दीक इस संबंध में जानकारी देगी।

नया मोटोरोला मोटो जी4 प्ले हैंडसेट फिलहाल कंपनी की अमेरिकी वेबसाइट पर लिस्ट है।
Advertisement

मोटो जी4 प्ले में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इस 4जी फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो जी3 का ज्यादा बेहतर डिजाइन वाला वेरिएंट नज़र आता है।
Advertisement

हैंडसेट में एफ/2.2 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस है और इससे 1080 पिक्सल एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1 एलई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडसेट जैक से लैस है।

स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.