मोटो जी4 स्मार्टफोन 22 जून से भारत में मिलेगा

मोटो जी4 स्मार्टफोन 22 जून से भारत में मिलेगा
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोराला ने 17 मई को अपने मोटो जी4 प्लस हैंडसेट को लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने यह भी घोषणा की थी कि मोटो जी4 स्मार्टफोन को जून महीने में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन 22 जून से मिलेगा। मोटोरोला ने ट्विटर पर ऐलान किया कि मोटो जी4 स्मार्टफोन 22 जून से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

(जानें: मोटो जी4 बनाम मोटो जी4 प्लस)

मोटो जी4 प्लस का 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम वेरिएंट 13,499 रुपये में मिलता है। यह देखते हुए हमें मोटो जी4 के एक मात्र वेरिएंट (16 जीबी/ 2 जीबी रैम) कीमत 11,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर का है। मोटो जी4 का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और जी4 प्लस का 16 मेगापिक्सल का। इसके अलावा मोटो जी 4 प्लस का कैमरा लेज़र ऑटोफोकस फ़ीचर से भी लैस है। मोटो जी4 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
moto_g4_amazon

मोटो जी4 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 X 1080 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले हैं। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। यह 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 से लैस है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 550 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मोटो जी4 में 2 जीबी रैम होगा और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

मोटो जी4 का प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के दीवानों के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटो जी4 को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।

डाइमेंशन 153X76.6X7.9 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह हैंडसेट माइक्रोयूएसबी, 3.5 एमएम हेडसेट जैक, ब्लूटूथ 4.1 एलई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास से लैस है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »