Moto G35 5G भारत में Rs 10 हजार से भी सस्ते में लॉन्च! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स

डिवाइस के रियर में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 13:14 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Unisoc T760 चिपसेट है
  • फोन Android 14 आधारित Hello UI स्किन पर रन करता है
  • फोन में Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं

Moto G35 5G में 6.7 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Moto G35 5G भारत में लॉन्च हो गया है। हैंडसेट में Unisoc T760 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4x रैम मिलती है। यह धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग फोन में दी गई है। डिवाइस के रियर में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। इसकी 6.72 इंच साइज की फुल-एचडी+ LCD स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सेफ्टी से लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Moto G35 5G price in India

Moto G35 5G भारत में सिंगल 4GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसे Flipkart और आधिकारिक Motorola India स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन को गुआवा रेड, लीफ ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Moto G35 5G specifications

Moto G35 5G में 6.7 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन में 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। डिवाइस में विज़न बूस्टर और नाइट विज़न मोड भी आता है। इसमें Unisoc T760 चिपसेट है जिसके साथ 4GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। फोन Android 14 आधारित Hello UI स्किन पर रन करता है।

Moto G35 5G कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का क्वाड-पिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर है। साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन में Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। 
Advertisement

फोन को डस्ट और वाटर प्रूफ बनाने के लिए कंपनी ने IP52 रेट किया है। सिक्योरिटी फीचर्स में फोन के अंदर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें सभी जरूरी सेंसर्स जैसे प्रॉक्सिमिटी, एक्सेलरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, SAR सेंसर और ई-कंपास आदि मौजूद हैं। 

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी कंपनी ने दी है। यहां पर 20W चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, A-GPS, LTEPP, GLONASS, Galileo, QZSS, 3.5mm जैक और एक USB Type-C पोर्ट मिल जाता है। फोन के डाइमेंशन 166.29 x 75.98 x 7.79mm हैं और वजन 185g है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good CPU performance, optimised UI
  • 5G connectivity at a low price
  • Reliable primary camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Slow charging speed
  • Short software support window
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • Crucial display brightness toggle hidden in settings
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.