Moto G34 5G फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Moto G34 5G में 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2023 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Moto G34 5G में 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G34 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Moto G34 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत चीन में 999 (लगभग 11,950) है।

Moto G34 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने चीन में Moto G34 5G स्मार्टफोन पेश किया है। यह फोन 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6-सीरीज चिपसेट, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड पर काम करता है। जल्द ही G34 को आने वाले दिनों में यूरोप में भी रिलीज किया जाएगा। यहां हम आपको Moto G34 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G34 5G की कीमत


Moto G34 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत चीन में 999 (लगभग 11,950) है। यह फोन दो कलर ऑप्शन स्टार ब्लैक और सी ब्लू में उपलब्ध है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, G34 का 4GB+128GB वेरिएंट यूरोपीय बाजार में 189 यूरो (लगभग 17,297 रुपये) में उपलब्ध होगा।


Moto G34 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Moto G34 5G में 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन डॉल्बी एटमॉस-ट्यून किए गए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर से लैस है। यह स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करात है। इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट करता है। वहीं यह 128GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए Moto G34 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MYUI 6.0 पर काम करता है। फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 74.6 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 179 ग्राम है।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Display offers 120Hz refresh rate
  • Vegan leather finish feels premium
  • Good battery life
  • Good performance
  • 50-megapixel main camera
  • Bad
  • Cameras don't perform well in lowlight
  • Plenty of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.