• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G35 फोन में होगी 8GB रैम, 4850mAh बैटरी! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Moto G35 फोन में होगी 8GB रैम, 4850mAh बैटरी! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

UL Demko डेटाबेस कहता है कि फोन में 4,850mAh की बैटरी होगी।

Moto G35 फोन में होगी 8GB रैम, 4850mAh बैटरी! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Moto G34 5G में 5,000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Moto G35 का ग्लोबल मॉडल जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।
  • फोन में 4,850mAh की बैटरी होगी।
  • फोन में UNISOC T760 SoC चिपसेट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Motorola अपनी G सीरीज में एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की यह सीरीज बजट में बेहतर स्पेसिफिकेशंस के लिए पॉपुलर मानी जाती है। सीरीज में अगला फोन Moto G35 हो सकता है जो कि इससे पहले आए Moto G34 का सक्सेसर होगा। बता दें कि Moto G34 कंपनी की G सीरीज का पॉपुलर स्मार्टफोन है जो लोअर मिडरेंज में धांसू फीचर्स पेश करता है। अब Moto G35 को भी कई सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखे जाने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग Moto G35 स्मार्टफोन! 

Moto G35 का ग्लोबल मॉडल जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो फोन कई सर्टीफिकेशंस में लिस्ट हो चुका है। इनमें Geekbench, TUV, EUT, FCC, EEC, IMEI, और UL Demko आदि का नाम दिया गया है। यानी यहां से फोन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आती हैं। मसलन फोन में 5G सपोर्ट होगा। UL Demko डेटाबेस कहता है कि फोन में 4,850mAh की बैटरी होगी। यानी कि यह फोन भी मोटे तौर पर 5000mAh बैटरी के साथ प्रोमोट किया जाएगा जैसा कि पुराने मॉडल में भी देखने को मिलता है। 

फोन में 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो फोन में UNISOC T760 SoC चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ आ सकता है। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 743 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 2,363 पॉइंट्स का स्कोर किया है।  

Moto G34 की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। यह स्‍मार्टफोन 8GB रैम के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। साथ में 2 एमपी का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। Moto G34 5G में 5,000mAh की बैटरी है। यह 20W की टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस का वजन 179 ग्राम है। इसमें साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Display offers 120Hz refresh rate
  • Vegan leather finish feels premium
  • Good battery life
  • Good performance
  • 50-megapixel main camera
  • कमियां
  • Cameras don't perform well in lowlight
  • Plenty of bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G35, Moto G35 specifications, Moto G35 leaks
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »