• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G24 Power मोटोरोला वेबसाइट पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशंस

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G24 Power मोटोरोला वेबसाइट पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशंस

Moto G24 Power में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G24 Power मोटोरोला वेबसाइट पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Motorola

Moto G24 Power में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Moto G24 Power में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G24 Power के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G24 Power में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Motorola ने भारतीय बाजार में 30 जनवरी को Moto G24 Power स्मार्टफोन पेश करने की घोषणा की है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट तैयार हुई है, जहां G24 Power  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। मोटोरोला इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर अब G24 Power लिस्टेड हो गया है, जहां कीमत के अलावा सारी जानकारी का खुलासा हो गया है। यहां हम आपको Moto G24 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G24 Power की कीमत और उपलब्धता


Moto G24 Power की कीमत के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन इंक ब्लू और ग्लेशियर ब्लू जैसे कलर्स में आएगा।


Moto G24 Power के स्पेसिफिकेशन


Moto G24 Power में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में 4GB/8GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन हेलियो G85 चिपसेट से लैस है। G24 Power में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ आता है। Moto G24 Power में डॉल्बी एटम्स सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G24 Power के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। सिक्योरिटी के लिए साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।डाइमेंशन के मामले में मोटो जी24 पावर की लंबाई 163.49, चौड़ाई 74.53, मोटाई 8.99 मिमी और वजन 197 ग्राम है। इसमें IP52-रेटेड वाटर रिपेलेंट चेसिस है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »