48MP कैमरा वाला Moto G20 यूरोप में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Moto G20 Android 11 पर चलता है और इसमें टॉप पर My UX की स्किन दी गई है। फोन में 128 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसको 1टीबी तक बढाया जा सकता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2021 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Moto G20 Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है
  • Moto G20, 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट्स के साथ है उपलब्ध
  • इस स्मार्टफोन में है 48MP का प्राइमरी सेंसर

Moto G20 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में आता है

Moto G20 यूरोप में लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T700 SoC चिपसेट है जो कि 4जीबी रैम और Mali G52 GPU के साथ पेअर किया गया है। फोन में 128 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसको 1टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढाया जा सकता है। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है। यह स्मार्टफोन Android 11 आधारित My UX skin पर चलता है। भारत में यह स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा अभी इसके बारे में Motorola की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Moto G20 price

यूरोप में लॉन्च हुआ Moto G20, 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट्स के साथ आता है। खबर लिखने के समय पर Motorola वेबसाइट पर दिया गया Buy Now का ऑप्शन सक्रिय नहीं रह गया था। GSMArena और 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार Moto G20 का प्राइस EUR 149 (लगभग 13,500 रुपये) है। अभी तक 128 जीबी वेरिएंट की कीमत और फोन की उपलब्धता के बारे में भी कोई सूचना नहीं दी गई है।
 

Moto G20 specifications

Moto G20 Android 11 पर चलता है और इसमें टॉप पर My UX की स्किन दी गई है। डिस्पले की बात करें तो फोन में 6.5-inch HD+ (1,600x720 pixels) IPS LCD दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो  20:9 है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। सेल्फी कैमरा की खातिर इसमें V-shaped नॉच दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T700 SoC चिपसेट है और Mali G52 GPU है। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 1 टीबी तक बढाया जा सकता है।

ऑपटिक्स के मामले में Moto G20 के पास रियर क्वाड कैमरा सेटअप है। इसका 48एमपी का f/1.7 के साथ एक लेंस मेन सेंसर है जिसको सपोर्ट करते हैं तीन और लेंस। दूसरा 8 मेगापिक्सल का ultra-wide sensor है जो कि  f/2.2 अपर्चर के साथ है। वहीं तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर जो कि f/2.4 लेंस के साथ है। जबकि चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है जो f/2.4 लेंस के साथ है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.2 लेंस के साथ दिया गया है।

Moto G20 में 5,000mAh की बैटरी है और10W की चार्जिंग क्षमता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में USB Type-C पोर्ट, Bluetooth v5, NFC, और एक 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP52 की रेटिंग है। फोन में रियर में माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन भी है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी700

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  3. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  4. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  5. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  6. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  7. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  9. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  10. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.