Moto G14 के मार्केटिंग रेंडर्स लीक! 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Dolby Atmos के साथ अगस्त में होगा लॉन्च!

इसके पहले आए मॉडल Moto G13 को कंपनी ने मार्च में 9,999 रुपये में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जुलाई 2023 10:28 IST
ख़ास बातें
  • देखने में फोन इसके पहले आए Moto G13 जैसा ही दिख रहा है।
  • बेजल्स थोड़े मोटे नजर आ रहे हैं और डिस्प्ले में सेंटर होल पंच कटआउट है।
  • फोन बीज, ब्लू, ग्रे और गोल्ड में नजर आया है।

Moto G14 रेंडर्स में बीज, ब्लू, ग्रे और गोल्ड शेड में नजर आया है।

Motorola का Moto G14 पिछले कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। फोन का लॉन्च नजदीक बताया जा रहा है, लेकिन कंपनी की ओर से लॉन्च डेट की अधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट आया है जिसमें इसके रेंडर्स लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि ये मार्केटिंग रेंडर्स हैं। यानि कि फोन जैसा रेंडर्स में दिख रहा है, वैसा ही मार्केट में भी पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसा होने वाला है Moto G14 स्मार्टफोन! 

Moto अपनी G सीरीज में एक और एडिशन Moto G14 के रूप में करने जा रही है। फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। अगस्त में इसके लॉन्च की पूरी संभावना बताई जा रही है। इसी कयास के तहत इसके मार्केटिंग रेंडर्स सामने आए हैं। टेकआउटलुक ने Moto G14 के कथित मार्केटिंग रेंडर शेयर किए हैं। देखने में फोन इसके पहले आए Moto G13 जैसा ही दिख रहा है। बेजल्स थोड़े मोटे नजर आ रहे हैं और डिस्प्ले में सेंटर होल पंच कटआउट दिखता है। 
Advertisement

रियर पैनल की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेंसर दिख रहे हैं। साथ में LED फ्लैश भी है। मॉड्यूल आयताकार है जिसमें दोनों लेंस और एलईडी फ्लैश को जगह दी गई है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिख रहा है। फोन बीज, ब्लू, ग्रे और गोल्ड में नजर आया है। रेंडर में फोन की टॉप स्पाइन पर लोगो के साथ Dolby Atmos मेंशन किया हुआ दिखाई दे रहा है। यानि कि हैंडसेट में साउंड एक्सपीरियंस प्रभावशाली हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जिसके साथ में 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज पेअर की जा सकती है। 

कैमरा सेंसर्स के बारे में कहा गया है कि प्राइमरी लेंस 50MP का होगा। फोन 5000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आ सकता है। यह 20W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट कर सकता है। हाल ही में डिवाइस को मॉडल नम्बर XT2341-4 के साथ टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी पर स्पॉट किया गया था। इसके अलावा यह यूरेशिएन इकोनॉमिक कमिशन (EEC) वेबसाइट पर भी नजर आ चुका है। 
Advertisement
 
इसके पहले आए मॉडल Moto G13 को कंपनी ने मार्च में 9,999 रुपये में लॉन्च किया था। फोन में सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन को MediaTek Helio G85 SoC की पावर दी गई है। रियर में 50 मेगापिक्सल मेन लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा मिलता है। 5,000mAh बैटरी वाला Moto G13 फोन 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.