मोटो जी टर्बो एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2015 12:19 IST
खबर है कि मोटोरोला ने मैक्सिको में अपने मोटो जी स्मार्टफोन का नया वेरिएंट मोटो जी टर्बो एडिशन लॉन्च किया है। अब तक देखने को मिला है कि कंपनी ने 'टर्बो' नाम का इस्तेमाल ड्रॉयड रेंज के स्मार्टफोन तक सीमित रखा था। यह हैंडसेट 13 नवंबर को मार्केट में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 283 डॉलर है। फिलहाल, इस हैंडसेट को अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन एक डुअल-सिम (माइक्रो-सिम कार्ड) फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी  (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की कोटिंग मौजूद है। स्मार्टफोन में 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है और मल्टी-टास्किंग को आसान बनाएगा 2 जीबी का रैम। लॉन्च की खबर गैजेट फ्रीक वेबसाइट द्वारा दी गई है।
मोटोरोला मोटो जी टर्बो एडिशन 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मोजूद है। स्मार्टफोन में एफ/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एफ/2.2 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

मोटो जी टर्बो एडिशन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन (2.4 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ 4.0 एलई, 3जी, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह हैंडसेट भी आईपी67 सर्टिफाइड है, यानी यह वाटर रेसिसटेंट है। स्मार्टफोन में 2470 एमएएच की बैटरी है और यह मोटोरोला टर्बो पावर क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

(पढ़ें: मोटोरोला मोटा जी टर्बो एडिशन बनाम मोटोरोला मोटो जी (जेन 3))

स्पेसिफिकेशन को देखकर लगता है कि मोटो जी टर्बो एडिशन कंपनी के सुपरहिट हैंडसेट मोटो जी (जेन 3) के बेस मॉडल से इनबिल्ट स्टोरेज, प्रोसेसर, रैम और डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन के मामले में बेहतर है। आपको बता दें कि मोटो जी (जेन 3) का बेस मॉडल 5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर, 1 जीबी के रैम और  8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.